Covid-19 Pandemic: उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी झांसी की रहने वाली 95 वर्षीय मान कुंवर (Man Kunwar) डॉक्टरों को डर के मारे ''बेताल'' बोलती थीं लेकिन उनके भीतर का डर धीरे-धीरे खत्म हुआ और उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Pandemic) को मात दे दी. महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने मान कुंवर की किसी भी बात का बुरा नहीं माना. मान कुंवर को ''झांसी की रानी'' बुलाने वाले स्टाफ का कहना है कि इस उम्र में अस्पताल के माहौल में ढलने में मरीज को समय लगता है. कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि मान कुंवर शुरू में चिन्तित थीं क्योंकि वह पहली बार अस्पताल आई थीं लेकिन धीरे-धीरे वह माहौल में ढल गईं. जूनियर डॉक्टरों ने मान कुंवर की परिवार वालों से बात करायी, वीडियो कॉल भी कराई.
मुंबई के स्लम में COVID-19 का संक्रमण 57% लोगों में, अन्य इलाकों में 16 फीसदी: सर्वे
डॉ.जैन ने बुधवार को बताया कि स्टाफ उन्हें हल्दी दूध और खाना देता था. दूसरे दिन से वह सामान्य हो गईं. मानकुंवर को जब 19 जुलाई को भर्ती कराया गया था तो उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई प्रकट लक्षण नहीं थे लेकिन उनकी रिपोर्ट पाजिटिव थी. उनके पोते ने बताया कि दादी अकसर घर के भीतर ही रहती हैं.कभी कभार ब्लड प्रेशर बढ जाता है अन्यथा उन्हें और कोई दिक्कत नहीं है. ठीक होने के बाद उन्हें 25 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. सरकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप उन्हें सात दिन के होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्पताल से बाहर आईं तो एक महिला रेजीडेंट डाक्टर ने मजाक किया, ''अम्मा जी, हम लोग बेताल नहीं हैं.'' इस पर मान कुंवर बोलीं, ''तुम तो बेटा, परी सी हो.''''उनके अस्पताल से बाहर निकलने पर चिकित्साकर्मियों और अन्य मरीजों ने ताली बजाकर खुशी का इजहार किया.इस उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण से जंग जीतकर सकुशल वापस घर जाना, उनकी उम्र के हजारों अन्य मरीजों के लिए प्रेरणादायी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं