विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2018

ओडिशा की चिल्का झील में एक नाव के पलटने से छह लोगों की मौत

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के लिए दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए चार लाख रुपये और घायलों के लिए निशुल्क चिकित्सा की घोषणा की है.

ओडिशा की चिल्का झील में एक नाव के पलटने से छह लोगों की मौत
फाइल फोटो
नई दिल्ली: ओडिशा की चिल्का झील में एक नाव के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है. इस नाव पर 18 लोग सवार थे. नाव शनिवार शाम तेज हवा और बारिश के साथ आए तूफान में घिर कर पलट गई. 12 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

आंध्रप्रदेश : गोदावरी नदी में नाव पलट जाने से 22 लोगों की हुई मौत

दो शवों को शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था जिसमें एक नाबालिग लड़की शामिल है. चार शव रविवार को बरामद किए गए. ओडिशा डिसास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआएएफ) के कर्मियों ने रविवार को लापता शव मिलने के बाद राहत व बचाव कार्य खत्म कर लिया है. 

वीडियो : कृष्णा नदी में नाव पलटी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के लिए दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए चार लाख रुपये और घायलों के लिए निशुल्क चिकित्सा की घोषणा की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com