विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2015

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, डीसीपी विजय सिंह सहित 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, डीसीपी विजय सिंह सहित 35 पुलिस अधिकारियों  का तबादला
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक बड़े फेरबदल में पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) विजय सिंह सहित 35 पुलिस अधिकारियों को आज तबादला कर दिया। विजय सिंह जंतर मंतर पर ‘‘वन रैंक, वन पेंशन’’ (ओआरओपी) की मांग कर रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन के खिलाफ कार्रवाई में शामिल थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह का स्थानांतरण दिल्ली पुलिस के उत्तर पश्चिमी जिले में किया गया है। सिंह का स्थान नई दिल्ली जिले में अभी अतिरिक्त डीसीपी जतिन नरवाल लेंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम जिले में विजय सिंह डीसीपी एन ज्ञानसंबंदन का स्थान लेंगे जिन्हें पुलिस ट्रेनिंग कालेज का नया उप.प्राचार्य बनाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि फेरबदल में एसीपी रैंक के छह अधिकारी हैं जिनका प्रोन्नति पर स्थानांतरण किया गया है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव यादव को नयी दिल्ली जिले में अतिरिक्त डीसीपी नियुक्त किया गया है। वह करीब आठ साल से आतंकवाद विरोधी इकाई में कार्यरत थे।

इस बीच अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) प्रमोद सिंह कुशवाह को डीसीपी, विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। वह सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम के सदस्य हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली पुलिस, अफ़सरों का तबादला, एक रैंक एक पेंशन, डीसीपी विजय सिंह, Delhi Police, Officials Ransferred, One Rank One Pension, DCP Vijay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com