India | शुक्रवार अगस्त 21, 2015 10:52 PM IST दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक बड़े फेरबदल में पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) विजय सिंह सहित 35 पुलिस अधिकारियों को आज तबादला कर दिया। विजय सिंह जंतर मंतर पर ‘‘वन रैंक, वन पेंशन’’ (ओआरओपी) की मांग कर रहे पूर्व सैनिकों के आंदोलन के खिलाफ कार्रवाई में शामिल थे।