विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

मध्य प्रदेश: प.बंगाल के बर्धमान में विस्फोट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक वो इंदौर में पेंटर का काम कर रहा था, सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने एक नैनो कार को भी जब्त किया है.

मध्य प्रदेश: प.बंगाल के बर्धमान में विस्फोट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 31 साल के एक शख्स जहीरुल शेख को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है. शेख 2 अक्टूबर 2014 को पश्चिम बंगाल के बर्धमानमें हुए विस्फोट मामले में फरार अभियुक्त था. मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हेटरापारा गांव के रहने वाले जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) आतंकवादी समूह के कथित सदस्य, जहीरुल को सोमवार को इंदौर के आज़ाद नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. सूत्रों के मुताबिक वो इंदौर में पेंटर का काम कर रहा था, सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने एक नैनो कार को भी जब्त किया है. इंदौर से जहीरुल की गिरफ्तारी इसलिये भी अहम है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले उसकी गिरफ्तारी हुई है.

बर्धमान विस्फोट के आरोपी शाहनूर आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इंदौर डीआईजी रुचि वर्धन ने जहीरुल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे इंदौर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया. सूत्रों के मुताबिक शेख पश्चिम बंगाल में जेएमबी नादिया मॉड्यूल का एक वरिष्ठ सदस्य है और जेएमबी के कई प्रशिक्षण शिविरों में उसने भाग लिया है. महत्वपूर्ण बात यह है कि गिरफ्तार जेएमबी सदस्य जहीरुल (जो 2014 के बर्दवान विस्फोट मामले में आरोपित 30 आरोपियों में शामिल है) सिमुलिया मदरसा (विस्फोट स्थल से 40 किमी) पर कार ड्राइवर था.

बर्धमान विस्फोट : ईडी ने संदिग्ध बैंक खातों का पता लगाया

2 अक्टूबर 2014 को बर्दवान में हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई. ये मामला जेएमबी द्वारा बड़े पैमाने पर भारत में और बांग्लादेश की लोकतांत्रिक रूप से स्थापित सरकारों के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई और युद्ध करने के लिए भारत में अपने सदस्यों को हथियार, विस्फोट करने और प्रशिक्षण देने के लिए साजिश से संबंधित था. 2014 में मामले की जांच के दौरान बड़ी संख्या में IED, विस्फोटक और हथगोले बरामद किए गए थे. इस मामले में कुल 33 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murd, Murder Accused, Murder Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com