यह ख़बर 31 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूपी : दो महिलाओं पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार

खास बातें

  • जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक तेजाब से भरी कैन लेकर बाजार से घर लौट रही महिलाओें के इंतजार में खड़ा हुआ था। जैसे ही महिलाएं उसके नजदीक से गुजरीं उसने तेजाब उनके ऊपर फेंक दिया।
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं पर तेजाब से हमला किय गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक तेजाब से भरी कैन लेकर बाजार से घर लौट रही महिलाओें के इंतजार में खड़ा हुआ था। जैसे ही महिलाएं उसके नजदीक से गुजरीं उसने तेजाब उनके ऊपर फेंक दिया।

इस हमले में एक महिला बुरी तरह झुलस गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है। पीड़ित महिला की बेटी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com