विज्ञापन

Assam HSLC Result 2026: असम चुनाव से पहले जारी होगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट

असम बोर्ड इस बार 10वीं का रिजल्ट पहले जारी करने की तैयारी में है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सके.

Assam HSLC Result 2026: असम चुनाव से पहले जारी होगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट
Assam HSLC Result 2026

असम के 10वीं के छात्रों के लिए इस बार की खबर काफी राहत देने वाली है. जहां हर साल रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहीं इस बार बोर्ड ने पूरी तैयारी पहले ही कर ली है. जानकारी के मुताबिक, HSLC 2026 का रिजल्ट तय समय से पहले जारी किया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव और बिहू त्योहार को माना जा रहा है. बोर्ड चाहता है कि छात्रों का रिजल्ट इन बड़े आयोजनों से पहले आ जाए, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए पूरा समय मिल सके और कोई परेशानी न हो.

चुनाव और त्योहार से पहले रिजल्ट

इस बार असम बोर्ड ने खास प्लानिंग के साथ रिजल्ट जल्दी जारी करने का फैसला लिया है. अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं और 15 से 21 अप्रैल के बीच बिहू मनाया जाएगा. ऐसे में बोर्ड नहीं चाहता कि छात्रों का रिजल्ट इन दोनों के बीच अटक जाए. इसलिए पहले से ही तैयारी तेज कर दी गई है.

कब हुई थी परीक्षा

HSLC 2026 की परीक्षा 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. पूरे राज्य में 1,046 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. पिछले साल 2025 में रिजल्ट 11 अप्रैल को जारी हुआ था, लेकिन इस बार उससे पहले रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है.

तेजी से हो रहा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है. करीब 95 प्रतिशत कॉपियां चेक की जा चुकी हैं. बोर्ड ने 45 केंद्रों पर खास इंतजाम किए हैं ताकि रिजल्ट जल्दी तैयार हो सके और किसी तरह की देरी न हो.

छात्रों को क्या होगा फायदा

जल्दी रिजल्ट आने से छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा. 11वीं में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए ये काफी मददगार साबित होगा. साथ ही जो छात्र कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए भी ये अच्छा मौका होगा.

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में इन लड़कियों ने किया था टॉप, इतने आए थे नंबर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com