विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में 225 छात्र और 4 टीचर पाए गए कोरोना पोजिटिव

Maharashtra COVID-19 Cases: वाशिम के एक होस्टल में 229 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं. लक्षण दिखाई देने पर पहले कुछ लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 39 लोग पॉजिटिव निकले, बाद में होस्टल के सभी लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें कुल 229 लोग संक्रमित पाए गए.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में 225 छात्र और 4 टीचर पाए गए कोरोना पोजिटिव
COVID-19 Cases in Maharashtra : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं...
फाइल फोटो

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है, आज वाशिम जिले (Vashim) में 318 मरीज पाए जाने से इस संख्या में और इजाफा हुआ है. उल्लेखनीय है कि एक होस्टल में 229 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 225 छात्र और 4 टीचर शामिल हैं. बता दें कि  लक्षण दिखाई देने पर पहले कुछ लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 39 लोग पॉजिटिव निकले, बाद में होस्टल के सभी लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें कुल 229 लोग संक्रमित पाए गए. होस्टल में 327 लोग रहते हैं. 

एक और जहां प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं पर एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बन गया. वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया. रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा हॉस्टल में रहते हैं. 

कोरोना वायरस में 7 हजार से ज्यादा बार बदलाव देखा गया, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया आगाह 

जानकारी मिली है कि यह सभी छात्र अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए है. कुछ लोग तो अनौपचारिक तौर पर इसे कोरोना की दूसरी लहर भी कह रहे हैं.

बता दें कि अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिले बालाघाट  में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना से बचाव को लेकर धारा 144 भी लागू की है. DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है. आदेश में ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही गई है. सार्वजनिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cornavirus, Maharashtra, Vashim, Maharashtra COVID-19 Cases, Coronavirus Cases Updates, COVID-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com