विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2018

हैदराबाद : मानसिक रूप से कमज़ोर दो बच्चियों की कथित तौर पर मामा ने की हत्या  

हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हैदराबाद के चैतन्यपुरी इलाक़े में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो भांजियों की हत्या कर दी.

हैदराबाद : मानसिक रूप से कमज़ोर दो बच्चियों की कथित तौर पर मामा ने की हत्या  
चैतन्यपुरी इलाक़े में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो भांजियों की हत्या कर दी.
  • हैदराबाद में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना
  • मामा ने कथित तौर पर अपनी दो भांजियों की हत्या
  • पुलिस ने मामा और दो अन्य़ को लिया हिरासत में
हैदराबाद: हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हैदराबाद के चैतन्यपुरी इलाक़े में एक व्यक्ति ने अपनी ही दो भांजियों की हत्या कर दी. दोनों बच्चियां मानसिक रूप से कमज़ोर बताई जा रही थीं. जिन बच्चियों की हत्या की गई उनकी उम्र 12 साल थी और वे जुड़वा थीं. हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी मामा मल्लिकार्जुन रेड्डी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो और संदिग्ध लोगों को पकड़ा है. जिसमें एक मल्लिकार्जुन रेड्डी का रूममेट और दूसरा टैक्सी ड्राइवर है. हालांकि आज जिस वक्त घटना का खुलासा हुआ उस समय दोनों जुड़वा बच्चियों, श्रुजना रेड्डी व विष्णुवर्धन रेड्डी की हालत कैसी थी, यह पता नहीं चल पाया है. इस बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : पुणे में एक साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन रेड्डी दोनों बच्चियों की वजह से अपनी बहन को ट्रॉमा में नहीं देख सकता था. इसी वजह से उनकी हत्या कर दी. गौरतलब है कि हैदराबाद में ही पिछले दिनों मानसिक रूप से कमज़ोर 10 साल की एक बच्ची को कथित तौर पर उसके माता-पिता द्वारा साबुन, डिटरजेंट और टायलेट क्लीनर खिलाने का मामला भी सामने आया था. शक था कि उसके माता-पिता उससे छुटकारा पाना चाहते हैं. बच्ची को रेस्क्यू किया गया था. 

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या के बाद शव को कंटेनर में छिपाया  

VIDEO: हरियाणा के पलवल में चार साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com