विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2017

हैदराबाद : कार्टून फिल्म देखने के बाद लड़के ने खुद को लगायी आग, मौत

‘‘लड़के के दादा-दादी ने बताया कि पीड़ित ने चिल्ला कर कहा कि वह कार्टून फिल्म के एक चरित्र की तरह जलेगा. लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ कि लड़का किसी कार्टून चरित्र की तरह हरकत करेगा.’’

हैदराबाद : कार्टून फिल्म देखने के बाद लड़के ने खुद को लगायी आग, मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
हैदराबाद: टेलीविजन पर एक कार्टून फिल्म देखने के बाद 12 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. बालपुर पुलिस को एक जून को सूचना मिली कि शहर के बाहरी इलाके में जयदीप मदुगुला ने अपने दादा-दादी के आवास की छत पर दिन में करीब दस बजे खुद को आग लगा ली.

सब इंस्पेक्टर विष्णुवर्धन रेड्डी ने बताया कि उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करायी गयी. बाद में लड़के को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी.

रेड्डी ने बताया, ‘‘लड़के के दादा-दादी ने बताया कि पीड़ित ने चिल्ला कर कहा कि वह कार्टून फिल्म के एक चरित्र की तरह जलेगा. लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ कि लड़का किसी कार्टून चरित्र की तरह हरकत करेगा.’’ उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
12-year-old Boy, Boy Set Himself Afire, Cartoon, Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com