विज्ञापन

IND vs PAK Hockey Live Streaming: थोड़ी देर में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, FREE में कब-कहां देखें मैच?

IND vs PAK Hockey Live Streaming: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूल डी मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs PAK Hockey Live Streaming: थोड़ी देर में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, FREE में कब-कहां देखें मैच?
India vs Pakistan
X (formerly Twitter)

IND vs PAK Hockey Live Streaming: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. वागेनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. 16 साल बाद हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स को 3-1 से हराकर की थी, लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार मिली. भारत के दो मैचों में तीन अंक हैं और वह पूल डी में दूसरे स्थान पर है.

वहीं पाकिस्तान के लिए स्थिति काफी मुश्किल है. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, जबकि वेल्स के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा. पाकिस्तान के खाते में सिर्फ एक अंक है और अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे भारत के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर, भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है. इंग्लैंड दोनों मैच जीतकर पहले ही अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर चुका है.

कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूल डी मुकाबला बुधवार, 19 अगस्त को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा.

फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच?

भारतीय फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को DD Sports पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए आपके घर में DD Free Dish कनेक्शन होना चाहिए. यानी जिन दर्शकों के पास DD Free Dish है, उन्हें इस मुकाबले के लिए अलग से कोई स्पोर्ट्स चैनल सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Select 2, Star Sports Select 2 HD और Star Sports Khel पर किया जाएगा.

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी. दर्शक मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए मुकाबला लाइव देख सकते हैं. हालांकि फ्री में टीवी पर मैच देखने का विकल्प DD Sports और DD Free Dish के जरिए उपलब्ध है.

पिछले 10 साल में भारत का दबदबा

पिछले 10 वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने 17 मैच जीते हैं और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इस साल FIH Pro League में भी भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया था. भारत ने एक मुकाबला 7-1 और दूसरा 4-3 से अपने नाम किया था.

हालांकि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इस रिकॉर्ड के बावजूद सावधान रहना होगा. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है और जीत के साथ वह टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रख सकता है.

भारत-पाकिस्तान हॉकी विश्व कप टीम

भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक


पाकिस्तान: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफयान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट, मुहम्मद हमादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद, अली रजा, अब्दुल मतान, मुहम्मद इमाद

ये भी पढ़ें-  India vs Pakistan: वेगनेर स्टेडियम में 53 साल बाद भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, अगले राउंड का टिकट दांव पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, Pakistan Mens Hockey, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com