विज्ञापन

India vs England Live Streaming: जीत से भारत के सेमीफाइनल की राह होगी आसान, कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव

India vs England Hockey World Cup 2026 Live Streaming: इंग्लैंड से खिलाफ जीत से भारत के सेमीफाइनल की राह होगी आसान, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

India vs England Live Streaming: जीत से भारत के सेमीफाइनल की राह होगी आसान, कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव
India vs England Hockey World Cup 2026 Live Streaming and Live Telecast

India vs England Hockey World Cup 2026 Live Streaming and Live Telecast: निचली रैकिंग वाली वेल्स के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के सामने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में सोमवार को विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के रूप में पूल चरण की सबसे कठिन चुनौती होगी जिसे विश्व कप में आखिरी बार उसने तीन दशक पहले हराया था. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शनिवार को पहले मैच में विश्व रैंकिंग में अपने से छह पायदान नीचे 15वें स्थान पर काबिज वेल्स को 3 -1 से मात दी. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किये जबकि संजय ने भी पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा. दूसरी ओर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पूल डी के एक अन्य मैच में 4-1 से मात दी.

जीत से सेमीफाइनल की राह होगी आसान

विश्व कप के बदले प्रारूप में हर मैच का परिणाम काफी मायने रखेगा और भारत से इससे अधिक अंतर से जीत की उम्मीद थी. पहले हर पूल की शीर्ष दो दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलती थी लेकिन इस बार हर पूल से शीर्ष दो टीमें दूसरे दौर का पूल चरण खेलेंगी जिसमें आठ टीमें होंगी. इस चरण में दो पूल ई और एफ होंगे जिसमें चार चार टीमें रहेंगी लेकिन वे तीन नहीं बल्कि दो दो मैच खेलेंगी. 

अगर भारत और इंग्लैंड दोनों अगले दौर में जाते हैं तो उनका एक दूसरे से सामना नहीं होगा और पहले पूल चरण के अंक ही आगे जायेंगे और भारत की सेमीफाइनल संभावनाओं के लिये यह मैच अहम है. पूल ई और एफ की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी.

पहले मैच में भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने कई अच्छे प्रयास किये और पेनल्टी कॉर्नर भी बनाये लेकिन फील्ड गोल नहीं हो सका. गोल के लिये पेनल्टी कॉर्नर पर निर्भरता कम करने और फील्ड गोल पर फोकस करने की भी जरूरत है. डिफेंस में ख्नासकर जरमनप्रीत सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फॉरवर्ड पंक्ति को बेहतर तालमेल पर ध्यान देना होगा.

32 साल से जीत का इंतजार

विश्व कप में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और आखिरी बार उसे 1994 में सिडनी में पांचवें छठे स्थान के मुकाबले में एक गोल से जीत मिली थी. इसके बाद 1998 में यूट्रेक्ट में दोनों टीमों का सामना नहीं हुआ लेकिन अगले तीन विश्व कप (2002, 2006 और 2010) में इंग्लैंड ने भारत को 3 -2 के समान अंतर से हराया. भुवनेश्वर में 2018 में दोनों टीमों की टक्कर नहीं हुई और 2023 में पिछले विश्व कप में दोनों ने गोलरहित ड्रॉ खेला. पूल डी में इसी मैच से पहले और दूसरे स्थान की टीम का निर्धारण हो सकता है. 

कब और कहां होगा मुकाबला

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूल D का मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत-इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से शुरू होगा. 

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत-इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2,  स्टार स्पोर्ट्स खेल और DD स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर होगा. जबकि जियोस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. 

रोमांचक होगा मुकाबला

दोनों टीमों के बीच हाल के इतिहास को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है. सबसे यादगार मुकाबलों में से एक पेरिस ओलंपिक में हुआ था, जहां भारत ने एक बड़ी मुश्किल का सामना करते हुए क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को हराया था. मैच के 17वें मिनट में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे भारत को मैच के ज़्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया और आखिर में ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ टूर्नामेंट खत्म किया.

हाल ही में लंदन में हुई एफआईएच प्रो लीग में भी दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं. दोनों ही बार, कोई भी टीम तय समय में मैच का नतीजा नहीं निकाल पाई और मैच शूटआउट तक गए थे. जहां एक मैच भारत ने जीता तो एक इंग्लैंड ने.  हाल के सालों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 जीत हासिल की हैं, जबकि इंग्लैंड ने 9 मैच जीते हैं और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: खराब मौसम फिर बना विलेन, तीसरे दिन भी अच्छे नहीं आसार, जानें किस समय बारिश की कितनी आशंका?

यह भी पढ़ें: IND vs SL: रवींद्र जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे, 148 सालों में ऐसा करने वाले केवल चौथे खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, England Mens Hockey, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com