विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2019

HOCKEY: भारतीय बालाओं ने मलेशिया को बड़े अंतर से पीटा

HOCKEY: भारतीय बालाओं ने मलेशिया को बड़े अंतर से  पीटा
मलेशिया से मुकाबले के दौरान एक तस्वीर
कुआलालंपुर:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोलों की बारिश करते हुए यहां जारी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शनिवार को मलेशिया 5-0 से शिकस्त दी. भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने पहले मैच में भी मेजबान मलेशिया को 3-0 से हराया था और अब उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

भारतीय टीम के लिए दूसरे मैच में नवजोत ने 12वें, वंदना कटारिया ने 20वें, नवनीत ने 29वें, लालरेमसियामी ने 54वें और निक्की ने 55वें मिनट में गोल किया. 

यह भी पढ़ें: Hockey: फाइनल में दक्षिण कोरिया के कप्‍तान ने शूटआउट में दागा ऐसा गोल, हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो..

भारत ने पहले क्वार्टर में नवजोत के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद उसने दूसरे क्वार्टर में भी वंदना कटारिया के 20वें और नवनीत के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से हाफ टाइम तक स्कोर 3-0 कर दिया.

VIDEO: पिछले साल फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था. 

इसके बाद तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा जबकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में लालरेमसियामी के 54वें और निक्की के 55वें मिनट में गोल किए गोल के सहारे स्कोर 5-0 कर एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Womens Hockey, Malaysia Womens Hockey, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com