विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा-कांग्रेस भी नहीं समझती वह क्या कहते हैं  

9 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गडकरी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के सिलसिले में प्रदेश में हैं.

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा-कांग्रेस भी नहीं समझती वह क्या कहते हैं  
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. (फाइल फोटो)
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
  • 9 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गडकरी प्रदेश में है
  • 'गांधी-नेहरू परिवार ने पार्टी नेताओं और उनके परिवारों की गरीबी दूर की'
निरमंद (हिमाचल प्रदेश): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह समझ पाना कठिन हो जाता है कि उनके पार्टी उपाध्यक्ष क्या कह रहे हैं. 9 नवंबर को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले गडकरी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के सिलसिले में प्रदेश में हैं. अपने भाषण में उन्होंने भ्रष्टाचार और गरीबी दूर करने में 'नाकामी' के लिए नेहरू-गांधी परिवार पर भी हमला बोला.

यह भी पढ़ें : प्रेम कुमार धूमल होंगे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के बीजेपी उम्मीदवार

सड़क परिवहन, जहाजरानी और जल संसाधन मंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी-नेहरू परिवार ने पार्टी नेताओं और उनके परिवारों की गरीबी दूर की. राजनीति में परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा, क्या हमें कोई ऐसा प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है जो प्रधानमंत्री की संतान है. क्या कोई सांसद एक सांसद को जन्म देगा, एक विधायक एक अन्य विधायक को जन्म देगा?  

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी दिग्गज और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गढ़ 'शिमला ग्रामीण' में बीजेपी की जोरदार चुनौती
​
गडकरी ने झंडुता विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा,  कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देती है. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी आगे हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का भाग्य नहीं बदल सकती और भाजपा को हिमाचल प्रदेश में एक मौका मिलना चाहिए. गडकरी ने एक अन्य चुनावी रैली में कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि लोगों के भविष्य के लिए है जिन्होंने कांग्रेस सरकार के 'भ्रष्टाचार' के कारण परेशानी उठाई है. 

VIDEO: प्रेम कुमार धूमल हिमाचल में BJP के सीएम पद के उम्मीदवार


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'गरीबी हटाई जाएगी' नारे को दोहरा रहे हैं. यह नारा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था और पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इसे जारी रखा. उन्होंने कहा, हां, वे लोग गरीबी दूर करने में सफल रहे, लेकिन वह आम लोगों की गरीबी नहीं बल्कि कांग्रेस के सहयोगियों, परिवारों और नेताओं की गरीबी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com