Yoga Fitness: खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए आज के समय में लोग काफी सजग हो गए हैं. जिम में जाकर एक्सरसाइज करने के साथ ही लोगों का रूझान योग की तरफ भी खूब बढ़ा है. बता दें कि बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स का फिटनेस का पसंदीदा तरीका योग बन चुका है. कई सितारे अपनी बॉडी को स्ट्रांग करने के लिए, फ्लैक्सिबल बनाने और मेंटल पीस के लिए योग की मदद लेते हैं. बता दें कि कई एक्ट्रेसेस से लेकर बड़े एक्टर्स तक, सेलेब्रिटीज दिखा रहे हैं कि योग कैसे उन्हें फिट और ग्लोइंग बनाए रखता है. आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो योग को अपने वर्कआउट में शामिल करते हैं.
करीना के पावर मूव्स

करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के बाद की फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जानी जाती हैं, जिसमें योग की बड़ी भूमिका रही है. वह रेगुलर तौर पर पावर योगा और सूर्य नमस्कार करती हैं. करीना मानती हैं कि योग न सिर्फ उनके शरीर को टोन करता है बल्कि मेंटल बैलेंस भी बनाए रखता है. फैंस उनकी इस बात की सराहना करते हैं कि उन्होंने योग को सिर्फ वर्कआउट नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल बना लिया है.
मलाइका का योगा ग्लो

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे बड़ी योग समर्थकों में से एक हैं. वो अक्सर अपने योग स्टूडियो के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. हेडस्टैंड से लेकर एडवांस आसनों तक, उनकी लचीलापन काबिले-तारीफ है. मलाइका योग को अपनी ग्लोइंग स्किन, टोंड बॉडी और 40 की उम्र के बाद भी युवा ऊर्जा का राज मानती हैं.

शिल्पा का वेलनेस सीक्रेट

शिल्पा शेट्टी लंबे समय से योग से जुड़ी रही हैं और उन्होंने फैंस को इंस्पायर करने के लिए योग डीवीडी भी लांच किया है. वो अपने रूटीन में प्राणायाम, मेडिटेशन और स्ट्रेचिंग शामिल करती हैं. शिल्पा का मानना है कि योग इम्युनिटी, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. योग के प्रति उनके इस लगाव ने उन्हें बॉलीवुड में योग की सच्ची एंबेसडर बना दिया है.
आलिया का इनर बैलेंस

आलिया भट्ट अपनी संतुलित फिटनेस रूटीन में योग को शामिल करती हैं. वो स्ट्रेंथ-बिल्डिंग पोस्टर्स और ब्रीदिंग टेक्निक्स का अभ्यास करती हैं. व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच योग उन्हें शांत और केंद्रित रहने में मदद करता है. आलिया मानती हैं कि योग उन्हें स्क्रीन पर और ऑफ-स्क्रीन दोनों जगह संतुलित, फुर्तीला और ग्लोइंग बनाए रखता है.
सारा की फिटनेस

सारा अली खान भी अपने एक्सरसाइज रूटीन में योग को जरूर शामिल करती हैं और अगर कहा जाए की वो बहुत बड़ी प्रशंसक हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. वो अक्सर अपने योगा वीडियो को ऑनलाइन शेयर करती हैं. योग उनकी बॉडी को फ्लैक्सीबल बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही वजन घटाने की उनकी जर्नी में भी मदद करता है.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं