विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2024

क्या स्मोकिंग से लिवर भी डैमेज होता है? डॉक्टर सरीन ने बताया किन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा

Does Smoking Cause Liver Damage: ज्यादातर लोग समझते हैं कि धूम्रपान से सिर्फ फेफड़ों को ही नुकसान होता है, पर हकीकत में स्मोकिंग का असर लिवर सहित अन्य अंगों पर भी पड़ता है. इस विषय में हमने लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने कई जरूरी बातें शेयर की हैं.

क्या स्मोकिंग से लिवर भी डैमेज होता है? डॉक्टर सरीन ने बताया किन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा
धूम्रपान भी लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.

How Smoking Affects The Liver: स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कौन से अंगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. हमारे आसपास बहुत से लोग धूम्रपान करते हैं. स्मोकिंग का सीधा संबंध सिर्फ फेफड़ों से ही नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के अन्य जरूरी अंगों, जैसे कि लिवर पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. ज्यादातर लोग समझते हैं कि धूम्रपान से सिर्फ फेफड़ों को ही नुकसान होता है, पर हकीकत में स्मोकिंग का असर लिवर सहित अन्य अंगों पर भी पड़ता है. इस विषय में हमने लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने कई जरूरी बातें शेयर की हैं.

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कैसे दिल को नुकसान पहुंचाता है और क्यों बढ़ने लगता है बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल?

लिवर पर स्मोकिंग का प्रभाव (Effects of Smoking On The Liver)

लिवर शरीर का वह जरूरी अंग है जो ब्लड से टॉक्सिन्स को निकालने का काम करता है. लिवर कई जरूरी प्रोटीन, एंजाइम्स और अन्य तत्वों का निर्माण भी करता है जो शरीर के कई हिस्सों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं. जब हम धूम्रपान करते हैं, तो इसके हानिकारक केमिकल्स हमारे ब्लड में मिल जाते हैं. ये केमिकल्स धीरे-धीरे लिवर को भी प्रभावित करते हैं.

डॉक्टर सरीन के अनुसार, निकोटीन और टार जैसे तत्व लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लिवर की कार्यक्षमता को कम कर सकते हैं. इससे लिवर की कोशिकाएं कमजोर होती हैं और लिवर का फाइब्रोसिस या सिरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

स्मोकिंग और फैटी लिवर डिजीज (Smoking and Fatty Liver Disease)

फैटी लिवर डिजीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में बड़ी मात्रा में फैट जमा हो जाता है. धूम्रपान करने से मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ता है, जो फैटी लिवर डिजीज का प्रमुख कारण बन सकता है. यह स्थिति समय के साथ लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर में बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: प्लांट बेस्ड या एनिमल बेस्ड प्रोटीन कौन सा है ज्यादा बेहतर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है ज्यादा हेल्दी

स्मोकिंग छोड़ने से लिवर सहित पूरे शरीर के अन्य अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे लिवर की कोशिकाएं फिर से हेल्दी हो सकती हैं. साथ ही, रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं ताकि समय रहते किसी भी बीमारी का पता चल सके.

धूम्रपान का असर केवल फेफड़ों पर ही नहीं, बल्कि लिवर पर भी पड़ता है. स्मोकिंग से लिवर का फाइब्रोसिस, सिरोसिस और कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं. डॉक्टर सरीन के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने से इन सभी खतरों से बचाव संभव है. इसलिए, अगर आप अपने लिवर और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो धूम्रपान छोड़ने का निर्णय जल्द से जल्द लें.

कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Does Smoking Damage Liver, Smoking Effects On Liver Health, Liver Damage From Smoking, Smoking And Liver Disease Risk, Dr. Sarin Smoking Advice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com