- World Vegetarian Day 2021: सोयाबीन प्रोटीन का रिच सोर्स है.
- दूध कैल्शियम और प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है.
- Vegetarian Day 2021: राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है.
World Vegetarian Day 2021: अक्सर कहा जाता है कि नॉनवेज खाने में प्रोटीन समेत कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं और इसलिए मसल्स बनाने के इच्छुक लोग अक्सर नॉनवेज का सेवन करते हैं. एक शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज, फलियां, फल, नट और अनाज पर केंद्रित है. इसमें अंडे, डेयरी और शहद जैसे पशु उत्पाद भी शामिल हैं. अगर आप भी मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन से भरपूर खाने की तलाश में हैं और नॉनवेज खाना पसंद नहीं करते तो ऐसे तमाम वेज फूड मौजूद हैं जो प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. तो इस विश्व शाकाहारी दिवस पर अगर आप नॉनवेज छोड़ने का मन बना रहे हैं या आप नॉनवेज खाते ही नहीं है तो इन ऑप्शन्स अपनाकर आप मसलगेन कर सकते हैं.
मसल्स बनाने में मददगार हैं ये फूड्स | These Foods Are Helpful In Making Muscles
1. सोयाबीन
सोयाबीन प्रोटीन का रिच सोर्स है. इसे सोया बड़ी, सोया ग्रेनुअल्स, सोया मिल्क, सोया पनीर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बनने वाले व्यंजन स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं. सोयाबीन के आटे को गेहूं या दूसरे आटे में मिलाकर उसकी रोटी भी बनाई जा सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. दूध और पनीर
दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है और इससे कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में मिलता है. यही वजह है कि दूध आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है और मसल गेन में मदद करता है.
3. ड्राई फ्रूट
आप हर दिन काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और मखाने का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होगी. इन सभी ड्राईफूट्स को मिलाकर आप हर दिन कम से कम एक मुट्ठी ड्राईफ्रूटस खाएं और एक गिलास दूध का सेवन करें तो आप तेजी से मसल गेन कर सकते हैं.
4. देसी चना व दालें
देसी चने को आप फ्राई करके या फिर स्प्राउट्स के रूप में सुबह के नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं और अगर आप दिन के पहले भोजन के रूप में देसी चनों का सेवन करते हैं तो आपको पूरा दिन काम करने लिए लगातार एनर्जी मिलती रहेगी क्योंकि इससे आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है. इसके अलावा उड़द और मूंग जैसी दालों में भी काफी प्रोटीन पाया जाता है.
5. राजमा
राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है और अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आपको बेफिक्र होकर सप्ताह में कम से कम दो बार राजमा खाना चाहिए क्योंकि यह बिना फैट बढ़ाए आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन देता है और आप पूरा दिन एक्टिव रहते है.
सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं