World Oral Health Day 2025: दांत हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा हैं, जिनकी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दांतों और मुंह के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. मुंह की साफ-सफाई न केवल दांतों को हेल्दी रखती है, बल्कि हमारे ऑलओवर हेल्थ को भी प्रभावित करती है. दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ब्रश करना बहुत जरूरी है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ खास चीजें खाने के बाद तुरंत ब्रश करना आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? गलत समय पर ब्रश करने से दांतों की बाहरी परत (इनेमल) कमजोर हो सकती है और दांतों की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि किन चीजों के सेवन के बाद तुरंत ब्रश करने से बचना चाहिए और क्यों.
इन चीजों को खाने के बाद न करें ब्रश (Do Not Brush After Eating These Things)
1. खट्टे फल और रस
नींबू, संतरा, मौसमी और अन्य खट्टे फल एसिडिक होते हैं. इनके सेवन के बाद मुंह का पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है और दांतों का इनेमल नरम हो जाता है. अगर इस समय ब्रश किया जाए, तो यह नरम इनेमल को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र का स्किन पर नहीं दिखेगा कोई असर, बस आज से ही शुरू करें ये 3 काम, नेचुरल तरीके से बढ़ेगा कोलेजन
2. सोड़ा और कोल्ड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में एसिड और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. यह दांतों को कमजोर बना सकते हैं. इनका सेवन करने के बाद तुरंत ब्रश करने से दांतों की परत को नुकसान हो सकता है.
3. शराब और वाइन
खासतौर पर रेड वाइन और वाइट वाइन में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकती है. वाइन के बाद ब्रश करने से इनेमल को नुकसान होने की संभावना रहती है.
4. मिठाइयां और चॉकलेट
मिठाइयों और चॉकलेट में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है. इनके सेवन के बाद तुरंत ब्रश करने से बेहतर है कि पहले पानी से कुल्ला किया जाए ताकि दांतों पर जमी चीनी और एसिड को हटाया जा सके.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी गलत तरीके से खाते हैं खीरा? जानें सही तरीका और खाने का सही समय
5. टमाटर और टमाटर बेस्ड फूड्स
टमाटर और उनसे बने सॉस जैसे पास्ता सॉस या केचप में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. यह दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकते हैं.
खाना खाने के बाद ब्रश करना सही या गलत?
खाने के तुरंत बाद ब्रश करना सही नहीं माना जाता है. इसका कारण यह है कि भोजन करने के बाद हमारे मुंह का वातावरण अम्लीय (एसिडिक) हो जाता है, खासकर अगर भोजन में खट्टे फूड्स, जैसे नींबू, टमाटर या जूस शामिल हों. यह एसिड दांतों की बाहरी परत (इनेमल) को नरम कर सकता है. अगर इस समय ब्रश किया जाए, तो यह इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी घटाने के लिए नायाब घरेलू नुस्खा, बस पानी में ये 3 चीजें मिलाकर 1 महीने तक करें सेवन
ब्रश करने का सही समय (Right Time To Brush)
खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट का इंतजार करें. इस दौरान मुंह में लार एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करती है. इस समय अंतराल के बाद ब्रश करना दांतों के लिए सुरक्षित होता है.
- सुबह: दिन की शुरुआत करने से पहले, सुबह ब्रश करना बहुत जरूरी है. यह रातभर जमा हुए बैक्टीरिया को साफ करता है.
- रात में: सोने से पहले ब्रश करना भी जरूरी है, क्योंकि यह दिनभर के खाने और पीने के बाद मुंह में बचे बैक्टीरिया और गंदगी को हटाने में मदद करता है.
- खाने के बाद: अगर खाने के बाद मुंह की सफाई करनी हो, तो 30 मिनट से 1 घंटे का इंतजार करें. इस दौरान मुंह का एसिड लेवल सामान्य हो जाता है.
यह भी पढ़ें: पानी की बजाय दूध में भिगोकर खाएं किशमिश, फायदे जान नहीं होगा आपको यकीन
दांतों के सड़ने से बचाने के टिप्स (Tips To Prevent Tooth Decay)
फ्लॉसिंग: ब्रश करने के अलावा फ्लॉसिंग करना भी जरूरी है, जिससे दांतों के बीच फंसे खाने के कण निकल जाएं.
मुंह धोएं: खाने के बाद साधारण पानी से कुल्ला करना दांतों की सफाई के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल: फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाने में मदद करता है.
चबाने वाली शुगर-फ्री गम: यह लार के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करती है, जो मुंह में एसिड को संतुलित करती है.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं