- विश्व किडनी दिवस हर साल 9 मार्च को मनया जाता है.
- किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है.
- कुछ आदतें हमारी किडनी के लिए हानिकारक हो सकती हैं.
World Kidney Day 2023: वर्ल्ड किडनी डे यानि विश्व किडनी दिवस हर साल 9 मार्च को मनया जाता है. किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. शरीर के कई कार्य इस पर निर्भर करते हैं. किडनी शरीर से एक्स्ट्रा लिक्विड, अपशिष्ट और विषाक्त चीजों को निकालने में सहायता करते हैं. खनिजों को अवशोषित करने में मदद करने के लिए एसिड को भी खत्म करते हैं. अनहेल्दी किडनी (Unhealthy Kidney) बॉडी के टिश्यू, सेल्स, न्यूरॉन्स आदि के खराब होने का कारण बन सकती है जिससे शरीर की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी ऐसी चीजें करते हैं जो हमारी किडनी के लिए हानिकारक हो सकती हैं. यहां लाइफस्टाइल की 6 सामान्य आदतें हैं जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं. आज ही ऐसी आदतों को फॉलो करना छोड़ दें.
किडनी को खराब कर सकती हैं आपकी ये आदतें | These Habits Of Yours Can Spoil The Kidney
1) बहुत अधिक नमक का सेवन
डाइट में सोडियम की मात्रा बढ़ने से शरीर मेंकॉम्प्लिकेशन पैदा हो सकती हैं. खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो ज्यादा नमक का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. बेहतर है कि ताजे फल और सब्जियों का चुनाव करें और सोडियम लेवल पर नजर रखें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2) अनहेल्दी फूड चॉइस
इन दिनों रेडी टू मेक, पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड की काफी डिमांड है. हालांकि, वे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं. अक्सर ऐसे फूड्स फास्फोरस लेवल से भरे होते हैं और किडनी के लिए और हानिकारक हो सकते हैं.
3) फिजिकल एक्टिविटी न करना
क्या आप दिन में ज्यादातर घंटे बैठे रहते हैं? अब यह एक प्रमुख कारण है जो हमारी किडनियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है. अक्सर काम की वजह से हम फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं.

दिनभर बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी न करना किडनी रोगों के जोखिम को बढ़ाता है. Photo Credit: iStock
4) बहुत ज्यादा शराब
अति किसी भी चीज की बुरी होती है. बहुत ज्यादा शराब का सेवन आपकी किडनी पर भारी असर पड़ने वाला है. बहुत अधिक शराब किडनी के कामकाज को प्रभावित करती है.
5) शुगर का सेवन
अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें. बहुत अधिक चीनी से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है जो आगे चलकर किडनी पर हानिकारक प्रभाव डालता है.
6) बिना सलाह के दवाओं का सेवन करना
अगर आप सिरदर्द या पीठ दर्द के लिए बार-बार बहुत अधिक गोलियां लेते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें. दवा के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं