Healthy Habits For Heart: हाट अटैक की वजह से एक हंसते खेलते व्यक्ति की अगले ही पल अचानक गिर कर मौत की घटना डराने वाली है. फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया है. वह 66 वर्ष के थे. आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्यों इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आप भी ऐसे वीडियोज को देखकर परेशान होते हैं तो ये जान लीजिए कि आपकी अपनी आदते ही आपके दिल को कमजोर (Weak Heart) बनाती हैं और धीरे धीरे अटैक के मुहाने तक ले जाकर खड़ा कर देती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपनी आदतों में छोटे बदलाव कर आप इस खतरे से बच सकते हैं.
एनडीटीवी ने इस बारे में मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विकास ठाकरान (Sr Cardiologist) से चर्चा की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

Satish Kaushik Death Reason : अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई.
डॉक्टर ने बताई अचानक आने वाले हार्ट अटैक बचाने वाली आदतें | How to Prevent Heart Disease, Explains Cardiologist
1) एक्सरसाइज की आदत
डॉ. ठाकरान के मुताबिक, कितना भी बिजी शेड्यूल हो एक्सरसाइज जरूर की जानी चाहिए. इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है वॉक करना. हर व्यक्ति को तकरीबन 45 मिनट वॉक करना चाहिए. वॉक की स्पीड इतनी रहनी चाहिए कि हल्का पसीना आए और आप आसानी से बात कर सकें. हफ्ते में कम से कम पांच दिन इतना वर्कआउट जरूर करना चाहिए.
2) फल हैं जरूरी
डॉ. ठाकरान दिल की सेहत बनाए रखने के लिए डाइट में फल जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि हेल्दी डाइट हमेशा फ्रूट रिच होनी चाहिए जो दिल के लिए जरूरी है.
3) नींद को न भूलें
दिल को मजबूत रखने के लिए हर दिन कम से कम आठ घंटे की नींद होनी चाहिए. डॉ. ठाकरान के मुताबिक अगर आपने अपनी लाइफस्टाइल में देर से सोने की आदत शामिल कर ली है तो ये आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है. पर्याप्त और रेगुलर स्लीप होना जरूरी है. एक अच्छी नींद आपको हार्ट अटैक और कैंसर दोनों के खतरे से बचा सकती है.
महिलाओं के शरीर के लिए अंजीर के 7 अद्भुत फायदे, रात को भिगोकर सुबह सेवन करने से मिलेंगे ये गजब लाभ

Preventing Heart Disease: एक अच्छी नींद आपको हार्ट अटैक और कैंसर दोनों के खतरे से बचा सकती है.
4) जरूरी दवाएं
इन तीन बातों को याद रखने के साथ ही आपको अपने बीपी, शुगर और ऐसी अन्य दवाएं जो रेगुलर खाना जरूरी हैं को मिस नहीं करना चाहिए. इसका असर भी दिल पर पड़ता है.
5) स्मोकिंग को कहें 'नो'
स्मोकिंग की आदत भी दिल की सेहत बिगाड़ सकती है. इसलिए स्मोकिंग की आदत को छोड़ना ही अच्छा है आज ही छोड़ना और भी अच्छा है.
(डॉ विकास ठाकरान, मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट)
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं