World Breastfeeding Week 2024: नवजात और छोटे बच्चों के लिए स्तनपान बेहद जरूरी होता है. इससे बच्चे के साथ-साथ माताओं में भी कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. ब्रेस्ट मिल्क में बच्चों के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व और एंटीबॉडीज होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत कर कई बीमारियों से उन्हें बचा सकते हैं. ब्रेस्ट फीडिंग को प्रमोट करने के लिए हर साल अगस्त के पहले सप्ताह को वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, मौजूदा समय में कई मां शर्मिंदगी या अन्य कारणों के चलते बच्चे को ब्रेस्ट फीड कराना नहीं चाहती है जबकि, बच्चे के हेल्थ और ग्रोथ के लिए यह बेहद जरूरी है. कई माएं बच्चे को अपने दूध की जगह फॉर्मूला मिल्क पिलाती हैं, इसीलिए ब्रेस्टफीडिंग के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है.
फार्मूला मिल्क की जगह ब्रेस्टफीडिंग कराने के फायदे- (Benefits of breast feeding over formula milk)
1. ब्रेस्टफीडिंग से मां और बच्चे के बीच एक मजबूत इमोशनल बॉन्ड क्रिएट करने में मददगार होता है जो बच्चे के इमोशनल और मेंटल विकास के लिए बेहद जरूरी होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- World Breastfeeding Week 2024: डिलीवरी के बाद नहीं उतर पा रहा दूध, एक्सपर्ट से जाने क्या हैं कारण
2. फॉर्मूला मिल्क पीने वाले बच्चों की तुलना में ब्रेस्ट फीडिंग वाले बच्चों में पेट और पाचन संबंधी समस्या कम देखने को मिलती है. क्योंकि ब्रेस्ट फीडिंग से पाचन को बढ़ावा मिलता है जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं भी कम हो सकती है.
3. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फॉर्मूला मिल्क की तुलना में ब्रेस्ट मिल्क का तापमान एकदम सही और फ्रेस होता है. फार्मूला मिल्क के विपरीत ब्रेस्ट मिल्क के दूषित होने की कोई संभावना नहीं होती है.
4. ब्रेस्ट मिल्क में बच्चों के लिए बेहद जरूरी एंजाइम, पोषक तत्व और एंटीबॉडीज का यूनिक मिश्रण होता है. यह बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है जिससे बच्चे में मोटापा, डायबिटीज और एलर्जी जैसी स्थितियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
5. ब्रेस्ट फीडिंग आपकी जेब पर कोई दबाव नहीं डालता है जबकि बच्चे को फॉर्मूला मिल्क पिलाना आपके आर्थिक बोझ को बढ़ा देता है. इसके अलावा डिलीवरी के बाद मां की सेहत के लिए भी यह जरूरी है और भविष्य में ब्रेस्ट या ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होता है.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं