New Born Care: तापमान में गिरावट से सर्दी, फ्लू और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. नवजात शिशुओं के लिए ये बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण होता है. अविकसित प्रतिरक्षा प्रणाली की वजह से वे संक्रमण और मौसमी फ्लू के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. साथ ही उनकी स्किन भी बेहद मुलायम होती है, जिससे डर्मेटाइटिस और रैशेज होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए, सर्दियों में अपने बच्चे की खास देखभाल करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि आप किस तरह सर्दियों में नवजात शिशु की देखभाल कर सकते हैं.
किस तरीके से करें न्यू बोर्न बेबी की देखभाल | How To Take Care Of New Born Baby
1) नहलाएं
साफ सफाई बनाए रखने के लिए बच्चों को नहलाना जरूरी है. सर्दियों में अपने बच्चे को वैकल्पिक दिनों में गुनगुने पानी से नहलाएं. अन्य दिनों में सिर्फ एक गीला तौलिया लें और बच्चे के शरीर को पोंछ कर कपड़े बदल दें. इससे बीमारी का खतरा कम होगा और त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) तेल लगाना
सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवा बच्चों की स्किन से सारी नमी सोख लेती है, जिससे वे रूखी और पपड़ीदार हो जाती हैं. त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आपको सर्दियों में दिन में कम से कम 2 बार अपने बच्चे की मालिश करनी चाहिए. तेल शरीर के सबसे गहरे ऊतकों में अवशोषित हो जाता है और उन्हें मॉइस्चराइज रखता है. तेल लगाने से बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती हैं. आप सर्दियों में अपने बच्चे की मालिश करने के लिए गर्म सरसों या नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं.
3) कुछ समय धूप में बिताएं
सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का सबसे बड़ा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है. अपने बच्चे को कपड़े बदलने या नहलाने के बाद, उसके साथ कुछ समय धूप में बिताएं. माना जाता है कि सूरज की रोशनी कीटाणुओं को मारती है और बच्चे के शरीर को गर्मी प्रदान करती है.
सर्दियों में ये बीमारियां करती हैं बेहद परेशान, जानिए खुद को फिट रखने के आसान उपाय
4) मोटे कपड़े पहनाएं
नवजात शिशुओं को हमेशा परतों में कपड़े पहनाएं. इससे आपको तापमान में बदलाव के अनुसार उन्हें गर्म रखने में मदद मिलेगी. नीचे उन्हें गर्म इनर पहनाएं, उसके ऊपर आप पैंट और एक लंबी आस्तीन वाली शर्ट और फिर जैकेट और टोपी पहनाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं