Benefits of Drinking Lukewarm Water: हमारी लाइफस्टाइल और सेहत का गहरा संबंध हमारे डेली आदतों से होता है. इनमें से एक आदत है सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीना. यह साधारण-सी आदत कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है और हमारे शरीर को हमेशा हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. हालांकि कई लोग सुबह चाय कॉफी पीते हैं, जो सेहत के लिए नुकसान कर सकती है. रोज सुबह कुल्ला करने के बाद गुनगुना पानी पीना एक सरल और प्रभावी आदत है जो आपके शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है. इसके नियमित सेवन से आप न केवल कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक हेल्दी लाइफ भी जी सकते हैं. तो, आज से ही इस आदत को अपनाएं और खुद फर्क महसूस करें. आइए जानते हैं, सुबह कुल्ला करने के बाद गुनगुना पानी पीने के कारण और इसके लाभ.
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Lukewarm Water In The Morning
1. पाचन तंत्र को सक्रिय करता है
सुबह गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है. यह पेट में जमे हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और आपके पेट को साफ रखता है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करता है. यह वजन कम करने में सहायक है.
यह भी पढ़ें: क्या कोविड जितना खतरनाक है HMPV वायरस? एक्सपर्ट्स से जानें HMPV Virus के लक्षण और बचाव
3. डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है
गुनगुना पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर को साफ रखता है और त्वचा को चमकदार बनाता है.
4. कब्ज की समस्या दूर करता है
अगर आप कब्ज से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना आपके लिए फायदेमंद होगा. यह आपके आंतों को चिकना बनाकर मल त्याग को आसान बनाता है.
5. खून का संचार बेहतर करता है
गुनगुना पानी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कान में जमा गंदगी को नेचुरली साफ करने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे, चुटकियों में निकल जाएगा मैल
6. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
सुबह गुनगुना पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है. यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है. इसलिए भी रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सिफारिश की जाती है.
7. तनाव और थकावट कम करता है
गुनगुना पानी पीने से तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. यह दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.
कैसे पिएं गुनगुना पानी?
- कुल्ला करें: सुबह उठने के बाद सबसे पहले कुल्ला करें ताकि मुंह के बैक्टीरिया हट जाएं.
- गुनगुना पानी तैयार करें: पानी को हल्का गर्म करें, लेकिन यह ज्यादा गर्म न हो.
- नींबू और शहद मिलाएं (वैकल्पिक): चाहें तो पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं. यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी देता है.
Yoga For Concentration: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने वाले 5 बेहतरीन योग | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं