विज्ञापन

खाने के बाद मुझे इतना भारी क्यों लगता है? डॉक्टर से समझिए ऐसा क्यों होता है?

Bloating After Eating: अगर खाना खाने के तुरंत बाद आपको थका हुआ, पेट में भारीपन और स्लो फ़ील होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. डॉक्टर से समझिए ऐसा क्यों होता है?

खाने के बाद मुझे इतना भारी क्यों लगता है? डॉक्टर से समझिए ऐसा क्यों होता है?
क्या आपको भोजन के बाद पेट फूला हुआ या भारी महसूस होता है?

Bloating After Eating: आज के समय में ब्लोटिंग एक आम समस्या बन चुकी है. बदलता लाइफस्टाइल और गलत खान-पान लोगों में इस दिक्कत का बड़ा कारण बन रहे हैं. पेट में कभी-कभी फुलाव होना अलग बात है, लेकिन अगर आपको हर भोजन के बाद ऐसा महसूस हो रहा है, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है. अगर खाना खाने के तुरंत बाद आपको थकान, पेट में भारीपन और सुस्ती महसूस होती है, तो यह लेख आपके लिए है.

खाना खाने के बाद पेट में भारीपन हो तो क्या करें?

आइए डॉक्टर से समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, ऐसा तब होता है जब पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और खाना पेट में लंबे समय तक रुका रहता है, इसके कारण गैस, भारीपन और असहजता महसूस होती है.

आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार, यह “लो डाइजेस्टिव फायर” यानी कमजोर पाचन अग्नि का संकेत है.

भारीपन से कैसे बचें?

डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, इस समस्या से राहत पाने के लिए खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुनी हुई सौंफ खाई जा सकती है. यह घरेलू नुस्खा पाचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे गैस और भारीपन, को कम करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर बना रह सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे

स्ट्रेस में राहत: भुनी हुई सौंफ मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर होती है, जो मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में सहायक हो सकते हैं. खाली पेट इसका सेवन मूड को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है.

इम्यूनिटी मजबूत करे: भुनी हुई सौंफ में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए इसका सेवन लाभकारी माना जाता है.

हाथ-पैरों में जलन से राहत: नियमित रूप से भुनी हुई सौंफ खाने से हाथ-पैरों में होने वाली जलन को शांत करने में भी मदद मिल सकती है. 

इसे भी पढ़ें: Fatty Liver Grade 3: क्या फैटी लिवर स्टेज 3 ठीक हो सकता है? केस स्टडी से समझिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Bhari Hone Par Kya Kare, Khana Khane Ke Bad Pet Mein Dard Kyon Hota Hai, Khana Khane Ke Baad Pet Dard Ho To Kya Kare, Bloating, Khana Khane Ke Baad Pet Me Dard Aur Latrine Aana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com