Who Should Not Use Or Sleep In AC: गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी और उमस से बचने के लिए AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. यह कमरे को ठंडा करके आराम देता है और नींद भी बेहतर करता है. लेकिन हर किसी के लिए AC में रहना सही नहीं होता. कई लोग घंटों AC में बैठे रहते हैं, जिससे धीरे-धीरे शरीर पर असर पड़ने लगता है. डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा ठंडी और बंद जगह में रहने से शरीर की प्राकृतिक तापमान सहने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को AC में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ सुभाष गिरि.
इन लोगों को AC से बनाकर रखनी चाहिए दूरी- (Who Should Not Use AC)
जिन लोगों को अस्थमा या एलर्जी है
जिन लोगों को अस्थमा (Asthma), एलर्जी (Allergy) या सांस से जुड़ी समस्या है, उन्हें AC में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए. AC की ठंडी और सूखी हवा उनकी परेशानी को बढ़ा सकती है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी AC में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए, क्योंकि उनका शरीर तापमान में बदलाव को जल्दी सहन नहीं कर पाता.

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है
जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, उन्हें बार-बार सर्दी (Cold), खांसी (Cough) या गले में खराश (Sore Throat) हो सकती है. ऐसे लोगों के लिए लंबे समय तक AC में रहना ठीक नहीं माना जाता. इसके अलावा, जिन लोगों को त्वचा की समस्या जैसे ड्रायनेस (Dryness), खुजली (Itching) या एलर्जी है, उनके लिए भी AC नुकसानदायक हो सकता है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं में माइग्रेन क्यों बढ़ रहा है? जानिए कारण और माइग्रेन का इलाज कैसे करें?
जिन लोगों को माइग्रेन या सिरदर्द है
माइग्रेन (Migraine) या सिरदर्द (Headache) से परेशान लोगों को भी सावधानी रखनी चाहिए. ठंडी हवा कई बार सिरदर्द को बढ़ा देती है. साथ ही जो लोग जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी AC में ज्यादा देर नहीं बैठना चाहिए.
AC इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां- (Precautions For Using AC)
- अगर आप AC का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आसान सावधानियां अपनाकर इसके नुकसान से बच सकते हैं. सबसे पहले, AC का तापमान बहुत कम न रखें. इसे सामान्य स्तर पर रखें ताकि शरीर को अचानक ठंड न लगे.
- बीच-बीच में कमरे से बाहर निकलकर ताजी हवा जरूर लें. इससे शरीर को संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. साथ ही, दिनभर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, ताकि शरीर में नमी बनी रहे और ड्रायनेस की समस्या न हो.
- AC की नियमित सफाई और सर्विसिंग कराना भी बहुत जरूरी है. इससे धूल और बैक्टीरिया से बचाव होता है, जो सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं.
- सोते समय सीधे AC की हवा से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गला खराब हो सकता है और शरीर में दर्द भी हो सकता है. कमरे में हल्की वेंटिलेशन रखना जरूरी है, ताकि ताजी हवा आती रहे.
थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप गर्मी से राहत भी पा सकते हैं और अपनी सेहत को भी सुरक्षित रख सकते हैं.
Watch Video: अस्थमा किन कारणों से होता है? डॉक्टर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं