Best Juice For Specific Diseases: जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और गर्मियों के सीजन में इसका सेवन और भी ज्यादा किया जाता है. लेकिन, यह जानना जरूरी है कि किस बीमारी में कौन-सा जूस लाभदायक रहेगा. आयुर्वेद और नेचुरोपैथी के अनुसार, कई बीमारियों में अलग-अलग फलों और सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए. जैसे भूख लगने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए या खून साफ करने के लिए कौन सा जूस फायदेमंद होता है? यहां जाने जूस पीने को लेकर हर जानकारी जो आपको जरूर पता होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना है काली मिर्च, गठिया, हार्ट डिजीज, डायबिटीज से लेकर दिमाग तक के लिए फायदेमंद
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कम भूख लगने पर कौन सा जूस पिएं?
अगर भूख कम लगती है, तो सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है. इसके अलावा, खाने से पहले अदरक को सैंधा नमक के साथ लेने से भी भूख बढ़ती है. नींबू, गाजर, चुकंदर, पालक, तुलसी, नीम, बेल के पत्तों और गोभी का रस पीने से खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है.
दमा के मरीजों को पीना चाहिए ये जूस
दमा के मरीजों के लिए लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकंदर, गाजर और मीठे अंगूर का रस लाभकारी है. ऐसे मरीजों को घी, तेल और मक्खन से परहेज करना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को गाजर, अंगूर, मौसमी और ज्वारों का रस पीना चाहिए.
पीलिया के रोगियों को किस चीज का जूस पीना चाहिए?
पीलिया के रोगियों के लिए अंगूर, सेब, रसभरी और मौसम्मी का रस सबसे अच्छा माना जाता है. एसिडिटी की शिकायत होने पर गाजर, पालक, तुलसी, अंगूर और मौसमी का रस फायदेमंद होता है. अल्सर के मरीजों को गाजर, गोभी और अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए. दूध भी फायदेमंद होता है, लेकिन सिर्फ देशी गाय का शुद्ध दूध ही पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या तिल हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है? जानें आपको इनका सेवन किस तरह करना है
बेहतर त्वचा के लिए पिएं ये रस
सुंदरता निखारने के लिए नारियल पानी या बबूल का रस पिया जा सकता है. नारियल पानी से चेहरा धोने से भी लाभ होता है. मुंहासों के दाग मिटाने के लिए गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी का रस लेना चाहिए. फोड़े-फुंसियों के लिए गाजर, पालक, ककड़ी, गोभी और नारियल का रस फायदेमंद होता है.
डायबिटीज रोगियों को क्या पीना चाहिए
कैंसर के मरीजों को गेहूं के ज्वार, गाजर और अंगूर का रस पीना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला, गोभी, पालक, नारियल और गाजर का रस सबसे अच्छा है. पथरी के रोगियों के लिए ककड़ी का रस सबसे अधिक लाभकारी है. साथ ही, पालक और टमाटर से परहेज करना चाहिए.
सर्दी-जुकाम में पिएं ये चीज
सर्दी-कफ के रोगियों के लिए मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी और गाजर का रस पीना चाहिए. ब्रोंकाइटिस में पपीता, गाजर, अदरक, तुलसी और अनन्नास का रस लाभदायक होता है. वजन बढ़ाने के लिए पालक, गाजर, चुकंदर, नारियल और गोभी का रस पीना चाहिए और वजन घटाने के लिए अनन्नास, तरबूज, लौकी और नींबू का रस सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या धूम्रपान करने वाले लोग अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखते हैं? जानिए स्मोकिंग का एजिंग पर पड़ने वाले असर
खून की कमी होने पर ये जूस पीएं
खून की कमी होने पर मौसम्मी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकंदर और सेब का रस रात में लेना चाहिए. मासिक धर्म में दर्द होने पर अंगूर, अनन्नास और रसभरी का रस पीना चाहिए. सिरदर्द के लिए ककड़ी, चुकंदर, गाजर और नारियल का रस फायदेमंद होता है. अनिद्रा की समस्या में अंगूर और सेब का रस मिलाकर पीने से लाभ होता है.
पायरिया के लिए गेहूं के ज्वारों, गाजर, नारियल, ककड़ी और पालक का रस फायदेमंद होता है. बवासीर में मूली और अदरक के रस में देशी गाय का घी मिलाकर पीना चाहिए.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं