Effects of Smoking On Aging: हर साल नो स्मोकिंग डे मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है. स्मोकिंग लंग्स और लिवर को बहुत नुकसान कर सकती है. इतना ही नहीं धूम्रपान करने के कई गंभीर नुकसान हैं. धूम्रपान का न केवल हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह हमारी त्वचा और बाहरी व्यक्तित्व को भी बुरी तरह प्रभावित करता है. यह बात तो हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान कई बीमारियों का कारण बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा को भी समय से पहले बूढ़ा बना सकता है? आइए जानें कि किस तरह से धूम्रपान आपकी उम्र और लुक्स पर असर डालता है.
स्मोकिंग और एजिंग के बीच संबंध
धूम्रपान में मौजूद केमिकल कॉम्पोनेंट जैसे निकोटीन और टार हमारी त्वचा और शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. ये शरीर में ब्लड फ्लो को धीमा कर देते हैं, जिससे त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
यह भी पढ़ें: लंबे समय तक धूम्रपान करने से होते हैं 10 बड़े नुकसान, पढ़कर हर कोई जाएगा डर
त्वचा पर पड़ने वाले बड़े प्रभाव (Major Effects on The Skin)
झुर्रियां और फाइन लाइन्स: धूम्रपान करने वालों की त्वचा जल्दी ढीली पड़ जाती है और झुर्रियां और फाइन लान्स जल्दी दिखने लगती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण कोलेजन और इलास्टिन का टूटना है, जो त्वचा को लचीला और मजबूत बनाए रखते हैं.
डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन: स्मोकिंग त्वचा पर गहरे दाग-धब्बों और असमान रंगत का कारण बन सकती है. इससे चेहरे पर बेजान और थकी हुई त्वचा दिखती है.
लिप्स और मुंह की उम्र बढ़ती दिखती है: धूम्रपान से होंठों के आसपास झुर्रियां जल्दी आ जाती हैं. यह "स्मोकर लाइन्स" के नाम से जानी जाती हैं.
आंखों के नीचे काले घेरे: धूम्रपान की वजह से शरीर में तनाव बढ़ता है और नींद खराब होती है, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे और थकी हुई आंखें दिखती हैं.
यह भी पढ़ें: सेहत का खजाना है काली मिर्च, गठिया, हार्ट डिजीज, डायबिटीज से लेकर दिमाग तक के लिए फायदेमंद
स्मोकिंग से पड़ने वाले अन्य एजिंग प्रभाव
बालों पर असर: धूम्रपान बालों के झड़ने, समय से पहले सफेद होने और गंजेपन का कारण बन सकता है.
दांतों पर धब्बे: सिगरेट में मौजूद टार और निकोटीन दांतों को पीला और कमजोर बना देती है.
हड्डियों की कमजोरी: धूम्रपान बोन डेंसिटी को कम कर देता है, जिससे लोग जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं.
धूम्रपान छोड़ने के फायदे (Benefits of Quitting Smoking)
त्वचा में सुधार: सिगरेट छोड़ने से त्वचा की ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है, जिससे रंगत निखरती है और झुर्रियां कम होती हैं.
बालों और दांतों का स्वास्थ्य: समय रहते धूम्रपान छोड़ने से बालों और दांतों पर पड़े बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है.
ऑलओवर हेल्थ में सुधार: जब आप धूम्रपान छोड़ते हैं, तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे सभी अंगों को पोषण मिलता है.
धूम्रपान न केवल आपके शरीर को अंदर से कमजोर करता है, बल्कि यह आपकी बाहरी सुंदरता और व्यक्तित्व को भी खराब करता है. अगर आप चाहते हैं कि आप अपनी उम्र के अनुरूप दिखें और लंबे समय तक हेल्दी और आकर्षक बने रहें, तो धूम्रपान छोड़ना ही सबसे अच्छा उपाय है. स्मोकिंग छोड़ने के लिए आज ही पहला कदम उठाएं और खुद में फर्क महसूस करें.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं