विज्ञापन

UPSC सिविस सर्विस टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने इतने नंबर लाकर किया टॉप, आयोग ने जारी किए फाइनल मार्क्स

UPSC Topper Anuj Agnihotri Marksheet: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से यूपीएससी टॉपर्स के नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री की मार्कशीट भी शामिल है, जिन्होंने इस बार टॉप किया है.

UPSC सिविस सर्विस टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने इतने नंबर लाकर किया टॉप, आयोग ने जारी किए फाइनल मार्क्स
UPSC Topper Anuj Agnihotri Marksheet

UPSC Topper Anuj Agnihotri Marksheet: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से रिजल्ट जारी करने के बाद अब मार्कशीट भी जारी कर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि किसने कितने नंबर के साथ परीक्षा पास की है. इसमें इस बार के सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री के नंबर भी शामिल हैं. जिन्होंने 52.88 प्रतिशत अंकों के साथ कुल 1,071 अंक प्राप्त किए हैं. यूपीएससी की तरफ से 6 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था, जिसके बाद कटऑफ और मार्कशीट जारी की गई है. आइए जानते हैं कि टॉपर्स को इस बार कितने नंबर मिले हैं. 

अनुज अग्निहोत्री के नंबर 

यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कुल 1,071 नंबर मिले हैं, इसमें 867 लिखित परीक्षा के अंक और इंटरव्यू के 204 नंबर शामिल हैं. परीक्षा की मेरिट कुल 2,025 अंकों में से निर्धारित की जाती है, जिसमें लिखित परीक्षा 1,750 अंकों की और इंटरव्यू के 275 नंबर होते हैं. टॉपर अनुज पेशे से एक डॉक्टर हैं और उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS किया है.

बाकी टॉपर्स के नंबर भी देख लीजिए

यूपीएससी में अनुज के बाद दूसरी रैंक लाने वालीं राजेश्वरी सुवे एम ने 52.69 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्हें कुल 1,067 नंबर मिले हैं. जिसमें लिखित परीक्षा के 865 और इंटरव्यू के 202 नंबर शामिल हैं. 28 साल की राजेश्वरी ने अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई (BE) की डिग्री ली है और फिलहाल डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं.

तीसरी रैंक लाने वाले आकांश ढुल ने कुल 52.19 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्हें लिखित परीक्षा में कुल 864 नंबर मिले हैं, वहीं इंटरव्यू में 193 नंबर हासिल कर उनका टोटल 1057 तक पहुंच गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुल इतने उम्मीदवार हुए पास

यूपीएससी रिजल्ट में कुल 958 उम्मीदवार (659 पुरुष और 299 महिलाएं) पास हुए हैं.  बता दें कि UPSC की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों को चुनने के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है. ये परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसमें पहला प्री, दूसरा मेन्स और फिर आखिर में इंटरव्यू होता है. तीनों के नंबर जुड़ने के बाद रिजल्ट जारी किया जाता है. 

पेशे से डॉक्टर हैं UPSC में 301 रैंक लाने वालीं असली आकांक्षा सिंह, फर्जी दावे पर भी दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com