Home Remedy For Glowing Skin: हर किसी का सपना होता है कि उनकी स्किन हेल्दी, चमकदार और बेदाग दिखे. हालांकि बाजार में उपलब्ध कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स यह दावा करते हैं कि वे आपकी त्वचा को निखार देंगे, लेकिन प्राकृतिक तरीकों का कोई मुकाबला नहीं. नारियल तेल (Coconut Oil) त्वचा की देखभाल में एक अमृत समान है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे कुछ अन्य प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाने पर यह और भी ज्यादा प्रभावी हो जाता है? यहां हम आपको बता रहे हैं कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है.
नारियल तेल में ये चीजें मिलाकर लगाना फायदेमंद | Glowing Skin Ke Liye Kya Kare
1. नारियल तेल और एलोवेरा जेल
एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और पिगमेंटेशन कम करता है. नारियल तेल और एलोवेरा का यह मिश्रण त्वचा को प्राकृतिक नमी और ग्लो प्रदान करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. नारियल तेल और शहद
एक चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच शहद मिलाएं. इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक रखें. ठंडे पानी से धो लें. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को दूर करते हैं. यह मिश्रण त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों में डालें सुबह की ये 9 आदतें, जिंदगी में होगी ऐसी भोर, हमेशा-हमेशा के लिए रौशन होगा बच्चे का नाम
3. नारियल तेल और हल्दी
आधा चम्मच हल्दी में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें. गुनगुने पानी से धो लें. हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और दाग-धब्बों को कम करते हैं. यह नुस्खा दमकती त्वचा के लिए बेहद प्रभावी है.
4. नारियल तेल और नींबू का रस
एक चम्मच नारियल तेल में 5-6 बूंद नींबू का रस मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. 10 मिनट बाद धो लें. नींबू का रस त्वचा की टोन को हल्का करता है और डेड स्किन हटाता है. यह मिश्रण त्वचा को ताजगी और चमक देता है.
यह भी पढ़ें: हर झूठे आदमी में होती हैं ये 5 आदतें, आज जान लें कैसे आंखों में देखकर हो सकती है झूठे इंसान की पहचान
5. नारियल तेल और गुलाब जल
एक चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और छोड़ दें. यह मिश्रण रातभर छोड़ना भी फायदेमंद हो सकता है. गुलाब जल त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है. यह मिश्रण त्वचा को नरम, मुलायम और दमकती बनाता है.
जरूरी बातें ध्यान रखें:
- किसी भी सामग्री का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- ज्यादा ऑयली स्किन वाले नारियल तेल का उपयोग कम मात्रा में करें.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं