How to Prevent Heat Stroke: देश के अलग-अलग हिस्सों में में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. अगर समय रहते ये समस्याएं संभाली न जाएं तो जानलेवा भी हो सकती हैं. बताया जाता है कि हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है, जिससे शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता. हीट स्ट्रोक के लक्षणों में तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और बेहोशी आदि की समस्या हो सकती है. वहीं, डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) भी गर्मी में आम समस्या है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रेन हेल्थ को बेहतर रखने के लिए इन चीजों को खाना कर दें बंद, वर्ना कमजोर हो सकता है दिमाग
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हर दिन पिएं 4 लीटर पानी
गर्मी के मौसम में इनसे बचाव के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. हर दिन कम से कम तीन से 4 लीटर पानी जरूर पिएं. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों जैसे- जामुन, तरबूज, खीरा, पपीता आदि का सेवन करें. इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. इनका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है.
दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें
अगर जरूरी न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें. इसके साथ ही हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें. वहीं, घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें और ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें. बाहर से लौटकर तुरंत ठंडा पानी पीने से बचें, पहले शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें, इसके बाद ही पानी पिएं.
यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए सिर्फ पानी पीना काफी है? जान लें खुद को जल्दी रिफ्रेश करने के तरीके
मसालेदार खाने से बचें
इसके अलावा खाली पेट घर से बाहर न निकलें और तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें. बाहर का तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है. इसलिए घर का हल्का, सुपाच्य और ठंडी तासीर वाला भोजन करें. साथ ही, मीठे और अल्कोहलिक ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं.
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
अगर हीट स्ट्रोक के लक्षण महसूस हों तो तुरंत छायादार जगह पर जाकर ठंडे पानी से शरीर को ठंडा करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है ताकि शरीर तरोताजा रहे और गर्मी से लड़ने की क्षमता बनी रहे. इन आसान उपायों को अपनाकर आप गर्मी के मौसम में खुद को सुरक्षित और हेल्दी रख सकते हैं.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं