Health Tips: गर्मी का मौसम चल रहा है और इस बार तो गर्मी में टेम्प्रेचर ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं ऐसी भीषण गर्मी के चलते कई लोग बीमार हो रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए ये जानना बेहद जरूरी है कि हम अपना हर तरह से स्वास्थ्य का ख्याल रखें. गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं और खुद को हाइड्रेट करने के लिए भी प्रेरित करते हैं. इसके चलते लोग बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए हम सब बार-बार पानी पीते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है. कैसे? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में.
न पिएं जरूरत से ज्यादा पानी (What happens when you drink too much water)
हो सकते हैं कई नुकसान
आपको बता दें कि अगर आप बार-बार पानी पीते हैं तो आपको इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं. जैसे थकान महसूस होना, काम में मन नहीं लगेगा, सिर दर्द, पेट दर्द, और अन्य परेशानियां हो सकती हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि आपको प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए. बिना प्यास के पानी नहीं पीना चाहिए. आइए जानते हैं शरीर को कब, कितना देना चाहिए पानी.
न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, कई लोग अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं. लेकिन ह्यूमन बॉडी को एक निश्चित मात्रा में ही पानी की जरूरत होती है. ज्यादा पानी पीने से आपकी जान को खतरा हो सकता है.
दिनभर में कितना पानी है पर्याप्त
शोध के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को पानी स्थानीय मौसम, जीवनशैली और कैपिसिटी के हिसाब से पानी पीना चाहिए. औसतन पुरुषों को एक दिन में 3.7 लीटर तक पानी पीना चाहिए. वहीं महिलाओं को 2.7 लीटर तक ही पानी पीना चाहिए.
इन लक्षणों से पहचानें कि ज्यादा हो गई मात्रा
अगर आपको पानी पीने के बाद अचानक से उल्टी, सिरदर्द, थकान, मितली, कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं महसूस हों तो समझ जाएं कि आपके शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा हो चुकी है. इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ज्यादा पानी पीने से दिल की समस्या, पेट फूलना, खून में सोडियम की कमी होना, वाटर पॉइजनिंग, सूजन और किडनी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
सही मात्रा में पानी पीने से होते हैं ये फायदे
अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपको इसके फायदे भी मिलते हैं. जैसे आपका शरीर कभी डिहाइड्रेट नहीं होगा. साथ ही आपकी मांसपेशियां भी हमेशा मजबूत रहेंगी और इनमें चिकनाहट बनी रहेगी.
इसके अलावा अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है. पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी आदि से भी राहत मिलती है. पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी मददगार होता है. पानी पाचन क्रिया में भी काफी मददगार होता है. सही मात्रा में पानी पीने से भूख लगती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं