Potato Juice For Face In Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में हर दिन किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आलू सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सुदंरता को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आलू के रस के इस्तेमाल से स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. आपको बता दें कि आलू में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर और स्किन को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्किन पर आलू का रस लगाने से होने वाले लाभ.
यहां हैं स्किन पर आलू का रस लगाने के फायदे- (Here Is The 7 Benefits of Potato Juice For Face)
1. दाग-धब्बों-
आलू का रस चेहरे पर लगाने से स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद मिल सकती है. अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- मोटापे और शुगर से लिवर कैंसर दोबारा होने का खतरा बढ़ जाता है: शोध

2. डार्क सर्कल्स-
आलू का ठंडा रस या पतली स्लाइस आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
3. ग्लोइंग-
आलू का रस स्किन को प्राकृतिक रूप से निखारता है और उसे चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. इसे आप पेस पैक में इस्तेमाल करके लगा सकते हैं.
4. सनबर्न-
आलू का ठंडा रस या स्लाइस सनबर्न से जली स्किन पर लगाने से ठंडक और राहत पहुंचा सकता है.
5. झुर्रियां-
आलू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार है.
6. पिग्मेंटेशन-
आलू का रस स्किन की असमानता को ठीक करने और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है.
7. मुंहासों-
आलू का रस स्किन के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में और मुंहासों को कम करने में मददगार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं