विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2025

रोज रात को सोने से पहले नाभि पर लगा लें ये तेल, मिलेंगे ऐसे फायदे हो जाएंगें हैरान

Oil in Navel Benefits: नाभि को हमारे शरीर का केंद्र बिंदु कहा जाता है. हमारी नाभि से जुड़ी नसें हमारे शरीर के कई हिस्सों को आंतरिक तौर पर जोड़ती हैं. वहीं आर्युवेद में भी कई गंभीर बीमारियों का नैचुरली इलाज करने में नाभि का इस्तेमाल किया जाता है.

रोज रात को सोने से पहले नाभि पर लगा लें ये तेल, मिलेंगे ऐसे फायदे हो जाएंगें हैरान
नाभि में तेल लगाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Oil in Navel Benefits: नाभि को हमारे शरीर का केंद्र बिंदु कहा जाता है. हमारी नाभि से जुड़ी नसें हमारे शरीर के कई हिस्सों को आंतरिक तौर पर जोड़ती हैं. वहीं आर्युवेद में भी कई गंभीर बीमारियों का नैचुरली इलाज करने में नाभि का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें नाभि में तेल लगाना शामिल है. बता दें कि नाभि पर तेल या घी लगाने से होंठ सॉफ्ट रहते हैं. इसके साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं. आर्युवेद में नाभि में तेल लगाने की सलाह दी जाती है. आप नाभि में सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल और देसी घी भी तो लगा सकते हैं. आइए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदों के बारे में.

नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाने से क्या होगा?

ऑलिव ऑयल में विटामिन ई पाया दाका है, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही होठ फटने की परेशानी को भी कम कर सकता है. अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं तो आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

देसी घी में भूनकर खा लें ये सफेद चीज, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा साफ

ग्लोइंग स्किन 

ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपनी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं आप नाभि पर ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं. 

हार्ट से जुड़ी परेशानी

नाभि में जैतून का तेल लगाने से हार्ट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है. ऑलिव ऑयल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट से जुड़े खतरों को कम करने में भी काफी मदद कर सकता है.

गैस की समस्या से राहत

आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसकी वजह से अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में नाभि में ऑलिव ऑयल लगाना इस समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

रात को सोने से पहले आपको ऑलिव ऑयल की 1-2 बूंद को अपनी नाभि पर डालकर सो जाना है. तेल बाहर ना गिरे इसके लिए आप उस पर रूई भी लगा सकते हैं. 

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oil In Navel Benefits, Nabhi Me Tel Lagane Ke Fayde, Nabhi Me Tel Agane Se Kya Hota Hai, How To Apply Olive Oil On Nav El, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com