Weight Gain Tips: आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की वजह से परेशान रहते हैं. लेकिन वहीं कुछ लोगो ऐसे भी हैं जो अपने दुबलेपन के कारण परेशान रहते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि वजन को कम करना बेहद कठिन काम है, लेकिन आपको बता दें कि वजन बढ़ाने में भी उतनी ही मेहनत लगती है. वजन बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं और सप्लीमेंट्स लेते हैं. लेकिन कई बार इन सप्लीमेंट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं. इसलिए लोग इसके सेवन से डरते हैं. ऐसे में बेहतरी इसी में है कि वजन बढ़ाने के लिए देसी नुस्खों को आजमाएं. अगर आप भी वजन कम करने के लिए किसी देसी नुस्खे की तलाश मे हैं तो आप अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर सकते हैं. यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: समय से पहले बूढ़ा कर सकती हैं खाने की ये 4 चीजें, आज से ही खाना कर दें बंद, स्किन हो जाएगी बर्बाद
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

वजन बढ़ाने के लिए खजूर ( Dates Benefits for Weight Gain)
खजूर में अच्छी मात्रा में विटामिन्स, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. यह वेट गेन करने में मदद कर सकते हैं. इसमें फेनोलिक एसिड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है और वजन बढ़ाने में लाभदायी हो सकता है.
वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं ( How to Eat Dates for Weight Gain)
अगर आप वजन बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन आप इसे भिगोकर करें. रात को सोने से पहले 4-5 खजूर भिगोकर रख दें. सुबह उठने के बाद काली पेट इनका सेवन करें. इसका रोजाना सेवन वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं