- अगर आप भी करते हैं ये 6 गलतियां तो शरीर में हो सकती है विटामिन डी की कमी.
- आपकी ये गलतियां है विटामिन डी की कमी के 6 सबसे बड़े कारण.
- जानें विटामिन डी के लिए किन आदतों को आपको आज से बदल देना चाहिए.
Vitamin D Deficiency Reasons: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये आप सभी जानते हैं. विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) होने पर शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं. हम अक्सर ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है, इसलिए विटामिन डी की कमी के कारणों (Vitamin D Deficiency Causes) को जानना काफी जरूरी हो जाता है, ताकि आप आज और अभी से इन गलतियों (Mistakes) को दोहराने से बचें. अगर आपको लगता है कि सिर्फ धूप में खड़े होना या विटामिन डी सप्लीमेंट (Vitamin D Supplements) लेना ही काफी है, तो आप गलत सोच रहे हैं. आपको अपनी उन गलतियों को भी सुधारना होगा जो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी का कारण (Vitamin D Deficiency Reasons) बन रही हैं. कुछ लोग विटामिन डी के लिए फूड्स (Foods For Vitamin D) का सेवन करते हैं वहीं कुछ लोग विटामिन डी डाइट (Vitamin D Diet) लेते हैं लेकिन जब तक आप अपनी उन गलितियों मे सुधार नहीं लाते आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी (Vitamin D) नहीं मिल सकता है.
इसके साथ ही विटामिन डी की कमी के लक्षणों (Symptoms Of Vitamin D Deficiency) को पहचान को तुरंत गलत आदतों को छोड़ने की जरूरत है. विटामिन डी के फायदे (Benefits Of Vitamin D) कितने ये आप सभी जानते हैं कि यह शरीर को कई परेशानियों से बचाने में मदद करता है. विटामिन डी का अवशोषण सही मात्रा में करने के लिए आपको कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. यहां जानें आपकी कौन सी आदतें आपको इस विटामिन से दूर कर सकती हैं...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन 6 कारणों से शरीर में हो जाती है विटामिन डी की कमी | These 6 Reasons Cause Vitamin D Deficiency In The Body
1. विटामिन डी के अवशोषण बढ़ाने वाले तत्वों को नजर अंदाज करना
अगर आप विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ाने वाले फूड्स या पोषक तत्वों का सेवन नहीं करते हैं तो आपकी ये गलती विटामिन डी की कमी का कारण बन सकती है. विटामिन डी के बेहतर अवशोषण के लिए, आपको अपनी डाइट में विटामिन के मैग्नीशियम और जिंक भी शामिल करना चाहिए. वे अवशोषण प्रक्रिया को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप विटामिन डी से भरपूर फूड्स के साथ फोर्टिफाइड अनाज और दूध का सेवन कर सकते हैं.
Vitamin D Deficiency Reasons: दूध का सेवन कर आप विटामिन डी के अवशोषण को बढ़ा सकते हैं2. विटामिन डी के लिए डाइट और मात्रा का ध्यान न रखना
आप अपनी डाइट में जिन चीजों को शामिल करते हैं उसकी मात्रा काफी मायने रखती है. अगर आप विटामिन डी के लिए खाए जाने वाले फूड्स और उनकी मात्रा पर ध्यान नहीं देते हैं तो यह आपके शरीर में विटामिन डी की कमी का कारण बन सकता है. आपको विटामिन डी की कितनी मात्रा की जरूरत है इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है. विटामिन डी की खुराक को दिन के प्रमुख भोजन के साथ लिया जाना चाहिए.
3. घी और तेल की मात्रा का ख्याल न रखना
कुछ लोग मानते हैं कि घी का सेवन करने से फैट बढ़ता है, इस वजह से घी का सेवन बंद करते हैं. जो आपके शरीर में विटामिन डी को प्रभावित कर सकता है. अगर आप घी और तेल को सही मात्रा में सेवन करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा को संतुलित रखा जा सकता है. अगर आप इन दोनों को नजरअंदाज करते हैं तो आपके शरीर को कभी भी विटामिन डी पूरी तरह नहीं मिल पाता है.
4. अधिक तनाव लेना
अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. तनाव विटामिन डी की कमी का सबसे बड़ा कारण हो सकता है. तनाव विटामिन डी के साथ कई और परेशानियों को भी बढ़ा सकता है. तनाव आपके शरीर के स्ट्रेस हार्मोन रिलीज को प्रभावित करता है जिससे शरीर में विटामिन डी का अवशोषण नहीं हो पाता है. आप तनाव दूर करने के उपाय कर भी इसकी कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

5. ऐसी जगह रहना जहां धूप कम हो
अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां धूप की रोशनी की कमी हो तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. कई लोग ऐसी जगह रहते हैं जहां धूप की रोशनी नहीं पहुंच पाती है. अगर आप शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको सूर्य से मिलने वाली रोशनी को भी ग्रहण करना जरूरी है.
6. प्रदूषण वाले वातावरण में रहने के कारण
ज्यादा प्रदूषण वाले वातावरण में रहने के कारण भी शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप हमेशा शुद्ध वातावरण में ही रहें. प्रदूषण विटामिन डी को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. ऐसे में आज से ही इस गलती को छोड़ दें और हमेशा शुद्ध वातावरण में रहने की कोशिश करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं