Kharab Cholesterol Kaise Kam Hoga: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा हार्ट रोगों का कारण बन सकती है. खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) लेवल का बढ़ना आपकी नसों में रुकावट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. घरेलू उपायों और सही खानपान से खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय (Cholesterol Kam Karne Ke Upay) तलाश रहे हैं तो आपको बता दें कि कुछ फूड्स का सेवन आपको हेल्दी कोलेस्ट्रॉल बनाने में मदद कर सकता है. यहां हम पांच ऐसी खाने की चीजें बता रहे हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रामबाण मानी जाती हैं.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार फूड्स (Foods That Help Control Cholesterol)
1. ओट्स (Oats)
ओट्स में सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. यह फाइबर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने से रोकता है. रोजाना नाश्ते में एक कटोरी ओट्स लेना आपकी नसों की सफाई और दिल को हेल्दी रखने में सहायक हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: पारिवारिक दबाव, लोग क्या कहेंगे, करियर बनाने का प्रेशर... माता-पिता और युवाओं के लिए आचार्य प्रशांत की सलाह
2. मेवे (Nuts)
बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ज्यादा प्रभावी हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट्स दिल के लिए फायदेमंद होते हैं. दिन में एक मुठ्ठी मेवे खाने से आपको हेल्दी रखने में मदद मिलेगी.
3. लहसुन (Garlic)
लहसुन एक प्राकृतिक औषधि है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और नसों को साफ रखने में मदद करता है. इसमें ऐलिसिन नामक तत्व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है. रोज़ाना सुबह खाली पेट एक कली लहसुन खाने से लाभ होता है.
4. फ्लैक्ससीड्स (Flaxseeds)
फ्लैक्ससीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होती हैं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके नसों की सफाई में मदद करती हैं. आप इन्हें सलाद, स्मूदी या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कमाल की कारामाती ड्रिंक है ये, वजन घटाने में ला सकती है तेजी, शेप में आने के लिए एक्सरसाइज के साथ पिएं
5. अवोकाडो (Avocado)
अवोकाडो हेल्दी फैट्स और विटामिन्स का बेहतरीन स्रोत है. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की सेहत को सुधारता है. अवोकाडो को सलाद, सैंडविच या स्मूदी में जोड़कर अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
इन घरेलू उपायों को अपने रूटीन में शामिल करके आप खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं और नसों को साफ रख सकते हैं. इसके अलावा, रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट फॉलो करना आपकी ऑलओवर हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं