विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

ब्रिटेन में मस्तिष्क ज्वर की मुख्य वजह है वायरस

ब्रिटेन में वायरस वयस्कों में मस्तिष्क ज्वर (मेनिनजाइटिस) और उनके लंबे समय तक खराब स्वास्थ्य का सबसे मुख्य कारण है.

ब्रिटेन में मस्तिष्क ज्वर की मुख्य वजह है वायरस
ब्रिटेन में मस्तिष्क ज्वर की मुख्य वजह है वायरस
ब्रिटेन में वायरस वयस्कों में मस्तिष्क ज्वर (मेनिनजाइटिस) और उनके लंबे समय तक खराब स्वास्थ्य का सबसे मुख्य कारण है. एक अध्ययन में इस बात की जानकारी सामने आई है. मस्तिष्क ज्वर मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को कवर करने वाली सुरक्षात्मक झिल्ली की एक गंभीर सूजन है, जिसे सामूहिक रूप से मेनिन्जेस के रूप में जाना जाता है.

लिवरपूल विश्वविद्यालय की सह लेखक फिओना मैकगिल ने कहा, "इससे (अध्ययन) पता चलता है कि वायरल मस्तिष्क ज्वर अब मस्तिष्क ज्वर का एक प्रमुख कारण है, लेकिन अक्सर इससे सही तरीके से निपटा नहीं जाता है."
 
अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने एक हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज और रोगनिदान किया, जिन्हें मस्तिष्क ज्वर होने का संदेह था. अधिकतर मरीजों (81 प्रतिशत) के मस्तिष्क की बारीकी से जांच की गई और उनमें से 70 प्रतिशत को पहले ही कमर में दर्द था. उन्होंने यह भी पाया कि कुल मिलाकर इस विशिष्ट वायरस या जीवाणु के कारण हो रही बीमारी को 43 प्रतिशत रोगियों में पहचाना नहीं जा सका.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health Advice, Health & Wellness, Mind Effect
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com