यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है. लेकिन बता दें कि यह इंफेक्शन पुरुषों और बच्चों को भी समान रूप से प्रभावित कर सकता है. ऐसे में इससे बचना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. कुछ मामलों में तो यह संक्रमण, फंगस और कई बड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है. ऐसे में यूरिन में जलन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यूटीआई यानी कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता कैसे है? इसके कारण क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं यूटीआई के 8 सामान्य कारण.
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने के कारण- Due To Urinary Tract Infection:
1. चीनी का सेवन करना
जो लोग अत्यधिक मात्रा में शुगर यानी की शक्कर का प्रयोग करते हैं. खासकर प्रोसेस शुगर उनमें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने की संभावना सबसे ज्यादा हो सकती है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करना
अगर आप पब्लिक शौचालय में वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि इस टॉयलेट का इस्तेमाल ना जाने कितने लोग करते हैं और उनके इन्फेक्शन आप को भी संक्रमित कर सकते हैं.
3. बहुत ज्यादा शारीरिक संबंध बनाना
जी हां, अत्यधिक शारीरिक संबंध बनाने से संक्रमण का आदान-प्रदान हो सकता है. इससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ सकती है.
4. पेशाब को रोककर रखना
देखा जाता है कि बच्चे और कई बार बड़े लोग भी अपने पेशाब को रोक कर रखते हैं. लेकिन पेशाब को कभी भी रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है.
5. गर्भनिरोधक चीजों का इस्तेमाल करना
जो महिलाएं लंबे समय तक गर्भ निरोधक गोलियां या अन्य तरीके जैसे कि टी लगवाने का इस्तेमाल करती हैं. उनमें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है.
6. कंडोम का अधिक इस्तेमाल करना
कंडोम का इस्तेमाल करना वैसे तो सबसे सुरक्षित माना जाता है. लेकिन बहुत ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करने से यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना भी बढ़ सकती है.
7. कम पानी पीना
आप जितना ज्यादा कम पानी पिएंगे उतनी कम बार यूरिन जाएंगे और जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतनी ज्यादा बार यूरिन जाएंगे, जिससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलेंगे. ऐसे में कम पानी पीने से भी इंफेक्शन के खतरे बढ़ सकते हैं.
8. प्रेगनेंसी
प्रेगनेंसी के दौरान यूटीआई होने के संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि इस समय हार्मोन चेंज होते हैं और गुप्तांगों में खुजली और अन्य समस्या हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं