विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

पेशाब से आता है झाग, तो सुबह खाली पेट चबाकर खा लें ये हरा पत्ता, किडनी के लिए है रामबाण

Tulsi Leaves For Kidney: पेशाब से झाग आना आम बात नहीं है ये आपकी किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ हो सकता है. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप इस पत्ते का सेवन कर सकते हैं.

पेशाब से आता है झाग, तो सुबह खाली पेट चबाकर खा लें ये हरा पत्ता, किडनी के लिए है रामबाण
Tulsi Leaves Benefits: रोजाना एक हरा पत्ता खाने के फायदे.

Tulsi Leaves For Kidney: किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है. अगर आप भी अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. आपको बता दें कि पेशाब से लगातार झाग आना आपकी किडनी की सेहत से जुड़ा हुआ हो सकता है. इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे, शरीर में प्रोटीन की कमी होना, कम पानी पीना, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर आदि. अगर आप भी अपनी किडनी को सेहतमंद और पेशाब के झाग आने की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता चबाकर खा सकते हैं. तुलसी हिंदू घरों में आसानी से मिलने वाला पौधा है. इसे पूजनीय माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

तुलसी के फायदे- (Health Benefits of Tulsi Leaves)

औषधिय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों को सेहत का खजाना कहा जाता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड, यूजेनॉल और सिनेओल जैसे यौगिक भी होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाकर खाते हैं, तो इससे पाचन को बेहतर रखने, किडनी को हेल्दी, स्किन हो हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 हरी इलायची और सुबह खाली पेट कर लें सेवन, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-  सुबह खाली पेट कर लीजिए एक कली कच्ची लहसुन का सेवन, इसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

कैसे करें तुलसी के पत्तों का सेवन- (How To Consume Basil Leaves)

तुलसी के पत्तों का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. तुलसी के पत्तों को आप सुबह खाली पेट चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप इसका पानी पी सकते हैं. इसे चाय में डालकर भी पी सकते हैं. तुलसी का पानी बनाने के लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी डालकर इसमें 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर अच्छे से खौला लेना है, फिर जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर चाय की तरह पी लें.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chewing Tulsi Leaves On Empty Stomach, Kidney Ko Saaf Kaise Rakhe, Tulsi Ka Patta Khane Ke Fayde, Urine, UTI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com