विज्ञापन

Camel Pose के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, आंखों से लेकर दिल तक को मिलता है लाभ

उष्ट्रासन एक असरदार योगासन है जो पेट की चर्बी कम करने, पीठ दर्द से राहत दिलाने, पाचन बेहतर बनाने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. जानें फायदे और सही तरीका.

Camel Pose के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, आंखों से लेकर दिल तक को मिलता है लाभ
उष्ट्रासन करने से क्या होता है?
NDTV

योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन और आत्मा को जोड़ने की एक प्राचीन कला है. योग की इन्हीं परंपराओं में से एक सरल लेकिन बहुत प्रभावी आसन उष्ट्रासन है, जिसके अभ्यास से कई शारीरिक समस्याओं, एकाग्रता और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है.

उष्ट्रासन क्या है और इसे Camel Pose क्यों कहा जाता है?

'उष्ट्र' एक संस्कृत भाषा का शब्द है और इसका अर्थ 'ऊंट' होता है. उष्ट्रासन को अंग्रेजी में 'केमिल पोज' कहा जाता है. उष्ट्रासन एक मध्यवर्ती पीछे झुकने वाला योग आसन है जो अनाहत (हृदय चक्र) को खोलता है. इस आसन से शरीर में लचीलापन आता है, शरीर को ताकत मिलती है तथा पाचन शक्ति बढ़ जाती है.

उष्ट्रासन करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने ऊष्ट्रासन को एक ऐसा योगासन बताया है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. यह योगासन आंखों की रोशनी बढ़ाने, पीठ और गर्दन के दर्द से राहत देने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है. ऊष्ट्रासन रीढ़ को लचीला बनाता है और हृदय-श्वसन स्वास्थ्य को बेहतर करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उष्ट्रासन करने का सही तरीका

मंत्रालय ऊष्ट्रासन के अभ्यास का सही तरीका भी बताता है,

  1. इसके लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठें या घुटनों पर खड़े हों, पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर रखें.
  2. धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और अपने हाथों से एड़ियों को पकड़ें.
  3. सिर को पीछे की ओर झुकाएं और छाती को ऊपर की ओर लाएं.
  4. इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें.
  5. इसके बाद धीरे-धीरे शुरुआती स्थिति में वापस आएं और विश्राम करें.

किन लोगों को उष्ट्रासन नहीं करना चाहिए?

इसके अभ्यास से शरीर में ऊर्जा और लचीलापन आता है. हालांकि, इसे सही तरीके से और सावधानी के साथ करना जरूरी है. जिन्हें गंभीर पीठ दर्द, हर्निया, हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है या हाल में सर्जरी हुई हो, उन्हें यह आसन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. इसे खाली पेट करें और अधिक खिंचाव से बचें. शुरुआती लोगों को योग प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास शुरू करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: घर में नहीं है हथौड़ा? इन 5 आसान तरीकों से मिनटों में फोड़ें सख्त नारियल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ustrasana Benefits, Ustrasana, Yoga, Fitness, Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com