नारियल खाने में जितना टेस्टी लगता है, खोलने में उतना ही मुश्किल. इसकी बाहरी परत इतनी सख्त होती है कि इसे तोड़ने के लिए हथौड़े जैसी चीज़ों की मदद लेनी पड़ जाती है. सोचो ऐसा हो जाए कि नारियल फोड़ना हो लेकिन घर में हथौड़ी न हो तो? परेशान होने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक्स शेयर करने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से नारियल को तोड़ पाएंगे.
ताजा नारियल छिलने/फोड़ने का तरीका | Nariyal Ko Kaise Tode
बेलन करेगा मदद:
अगर आपके घर में भारी बेलन है, तो उससे नारियल फोड़ना आसान हो सकता है,
- सबसे पहले नारियल को एक मोटे तौलिए पर रखें ताकि वह फिसले नहीं.
- अब बेलन से नारियल के बीच वाले हिस्से पर हल्के-हल्के चोट करें.
- हर कुछ वार के बाद नारियल को घुमाते रहें.
- धीरे-धीरे उसके ऊपर दरार दिखाई देने लगेगी.
- जब दरार बड़ी हो जाए, तो दोनों हिस्सों को हाथ से अलग कर लें.
चाकू की कुंद तरफ का करें इस्तेमाल:
मजबूत किचन नाइफ की पीछे वाली मोटी सतह भी नारियल खोलने में मदद कर सकती है,
- नारियल को चॉपिंग बोर्ड पर रखें.
- एक हाथ से उसे मजबूती से पकड़ें.
- चाकू की धार नहीं, बल्कि पीछे वाले हिस्से से नारियल के बीच में हल्की चोट करें.
- पूरे घेरे में इसी तरह थपथपाते रहें.
- कुछ समय बाद नारियल में दरार आ जाएगी.

ओवन की गर्मी से करें काम आसान:
ओवन की गर्मी नारियल के खोल को थोड़ा ढीला कर देती है, जिससे उसे खोलना आसान हो जाता है,
- पहले नारियल का सारा पानी निकाल लें.
- उसे बेकिंग ट्रे पर रखकर 10 से 15 मिनट तक ओवन में गर्म करें।.
- बाहर निकालते समय ओवन ग्लव्स का उपयोग करें.
- थोड़ा ठंडा होने के बाद किसी मजबूत सतह पर हल्के से थपथपाएं.
- खोल में आई दरार की मदद से नारियल आसानी से खुल जाएगा.
मजबूत जमीन पर हल्के से गिराएं:
अगर कोई और तरीका काम न आए, तो यह उपाय अपनाया जा सकता है,
- नारियल को मोटे तौलिए या मजबूत बैग में लपेट लें.
- इसे अधिक ऊंचाई से नहीं, बल्कि थोड़ी ऊंचाई से किसी कठोर सतह पर गिराएं.
- हर बार गिराने के बाद देखें कि कहीं दरार तो नहीं आई.
- जैसे ही दरार दिखे, नारियल को सावधानी से खोल लें.
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम के हिसाब से किस दिन क्या खाएं और क्या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं