विज्ञापन

पेशाब से आने लगी है तेज बदबू? इसे हल्के में न लें, शरीर में चल रही इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत

पेशाब से तेज बदबू आना डिहाइड्रेशन, खानपान, यूरिन इंफेक्शन या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. यहां विस्तार से जानते हैं आखिर किन कारणों से पेशाब से बदबू आती है-

पेशाब से आने लगी है तेज बदबू? इसे हल्के में न लें, शरीर में चल रही इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत
Reasons of Smelly Urine : पेशाब में गंध आने के कारण क्या हैं?

Pesab Se Badabu Kyu Aati Hai : पेशाब से हल्की-फुल्की सी बदबू आना काफी कॉमन है, लेकिन अगर गंध काफी तेज आए, तो ये नॉर्मल नहीं हो सकता है. अगर पेशाब में काफी ज्यादा स्मेल आ रही है, तो ये शरीर में होने वाले बदलावों की ओर इशारा कर सकते हैं. हम में से कई लोग पेशाब में गंध आने की दिक्कतों को कॉमन समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इसका बड़ा कारण हो सकते हैं. यहां जानते हैं उन कारणों के बारे में-

शरीर हो सकता है डिहाइड्रेट

पेशाब में तेज बदबू आने के पीछे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. दरअसल, जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो यूरिन ज्यादा गाढ़ा हो जाता है. ऐसे में उसमें मौजूद अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे तेज गंध आ सकती है. अगर पेशाब का रंग गहरा पीला दिखाई दे रहा है और साथ में बदबू भी आ रही है, तो पानी का सेवन बढ़ाना फायदेमंद हो सकता है.

गलत खानपान भी हो सकती है वजह

पेशाब से गंध आने के पीछे खानपान में गड़बड़ी हो सकती है. खासकर अगर आप काफी ज्यादा लहसुन, प्याज, शतावरी जैसे मसालों का सेवन करते हैं. वहीं, कुछ विटामिन सप्लीमेंट लेते हैं, तो इससे पेशाब में गंध आ सकती है. 

यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है जिम्मेदार

अगर पेशाब से तेज बदबू आने के साथ जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आना या बुखार जैसे लक्षण भी हैं तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का संकेत हो सकता है. UTI के दौरान बैक्टीरिया की वजह से पेशाब की गंध काफी तेज और असामान्य हो सकती है. ऐसे मामलों में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

डायबिटीज भी हो सकती है वजह

कुछ लोगों के शरीर में जब ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा हो जाता है, तो पेशाब से मीठी या फल जैसी गंध आ सकती है. यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर से जुड़ा हो सकता है. अगर बदबू के साथ अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना या तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण हों तो मेडिकल सलाह लेनी चाहिए.

प्रेग्नेंसी और दवाइयों का भी हो सकता है असर

गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से कुछ महिलाओं को पेशाब की गंध में अंतर महसूस हो सकता है. इसके अलावा कुछ दवाइयां और विटामिन सप्लीमेंट्स भी यूरिन की स्मेल बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें - बार-बार पेशाब आना इस बीमारी का हो सकता है संकेत, ये लक्षण दिखते ही पुरुष हो जाएं सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urine Smell, Bad Smell In Home, Urine Problem, Urine Problems, Urine Problem Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com