विज्ञापन

Breaking Bad फेम एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रहे थे

Breaking Bad में वॉल्टर जूनियर का किरदार निभाने वाले अभिनेता RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन हो गया. मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

Breaking Bad फेम एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रहे थे
क्या है सेरेब्रल पाल्सी बीमारी? जानिए इसके शुरूआती लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
NDTV

मशहूर टीवी शो 'ब्रेकिंग बैड' (Breaking Bad) में अपने शानदार रोल से दुनिया भर के दिलो में जगह बनाने वाले जाने-माने एक्टर आरजे मिट्टी (RJ Mitte) का अचानक निधन हो गया है. वे महज 34 साल के थे. उनके जाने की खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस गहरे सदमें में हैं. अधिकारियों और उनके करीबियों के मुताबिक सोमवार को टेक्सस के ब्राउनस्विल स्थित उनके घर पर उन्हें मृत घोषित किया गया. हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नही हो पाई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी बात सामने आएगी.

शो में बने थे वॉल्टर जूनियर

आरजे मिट्टी ने 'ब्रेकिंग बैड' के पांचो सीजन में मुख्य किरदार वॉल्टर व्हाइट के बेटे 'वॉल्टर व्हाइट जूनियर' का रोल निभाया था. इस रोल में उनके काम को दर्शको ने खूब सराहा था और शो को 21वीं सदी के सबसे बेहतरीन शोज में गिना जाता है. स्क्रीन पर उनकी सादगी और मजबूत अदाकारी ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया था.

बीमारी को कभी कमजोरी नही बनने दिया

  • मिट्टी बचपन से ही सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) नाम की गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे.
  • खास बात ये थी कि उन्होंने अपनी इस शारीरिक चुनौती को कभी करियर के आड़े नही आने दिया.
  • वे हमेशा कहते थे कि इस परेशानी ने उन्हें जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखना सिखाया और इसे उन्होंने अपनी ताकत बनाया.
  • वे खुद जैसे कई जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए संस्थाएं भी चलाते थे और डिसेबिलिटी राइट्स के लिए लगातार आवाज उठाते रहे.

इस खबर से पहले भी आपने सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) बीमारी के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगो को पता है कि यह बीमारी असल में क्या है. सेरेब्रल पाल्‍सी असल में बच्चों के दिमाग और शरीर के तालमेल से जुड़ी एक समस्या है. यह बचपन में होने वाली सबसे आम मोटर डिसेबिलिटी यानी चलने-फिरने से जुड़ी परेशानी है.

क्या होता है सेरेब्रल पाल्सी?

  • 'सेरेब्रल' का मतलब दिमाग से है और 'पाल्सी' का मतलब मासपेशियों की कमजोरी या उनसे काम न ले पाने से होता है.
  • जब बच्चे के विकसित हो रहे दिमाग को कोई चोट पहुंचती है या दिमाग का विकास ठीक से नही हो पाता, तब यह दिक्कत होती है.
  • इसमे इंसान को चलने-फिरने, हाथ-पैर हिलाने और शरीर का संतुलन बनाने में काफी परेशानी आती है.
  • राहत की बात ये है कि यह बीमारी समय के साथ बदतर या ज्यादा गंभीर नही होती, लेकिन उम्र के साथ इसके लक्षण बदल सकते हैं.

शुरुआती लक्षण

6 महीने से छोटे बच्चे: गोद में उठाते वक्त बच्चे का सिर पीछे लटकना, शरीर का बहुत ज्यादा कड़ा (stiff) या एकदम ढीला (floppy) लगना, और टांगो का कैंची की तरह आपस में क्रॉस होना.
6 महीने से बड़े बच्चे: करवट न बदल पाना, अपने दोनो हाथो को आपस में न मिला पाना या सिर्फ एक हाथ का इस्तेमाल करना और दूसरे हाथ की मुट्ठी बंद रखना.
10 महीने से बड़े बच्चे: घुटनों के बल ठीक से न रेंग पाना, एक तरफ का हाथ-पैर घसीट कर चलना या सिर्फ कूल्हों के सहारे घिसटते रहना.

सेरेब्रल पाल्सी के कारण?

  • ज्यादातर मामलो (85 से 90 फीसदी) में यह समस्या बच्चे के जन्म से पहले या जन्म के समय ही हो जाती है.
  • पहले लोग सोचते थे कि पैदाइश के समय ऑक्सीजन की कमी इसका मुख्य कारण है, पर अब साइंटिस्ट्स का मानना है कि ऐसा बहुत कम मामलों में होता है.
  • जन्म के बाद सिर पर गंभीर चोट लगना या मेनिन्जाइटिस जैसी इन्फेक्शन की बीमारी होना भी इसका कारण बन सकता है.
  • कई बार दिमाग की नसों में ठीक से खून या पोषण न पहुंच पाने की वजह से भी ऐसा होता है.

क्या इलाज है?

  1. सेरेब्रल पाल्सी को पूरी तरह जड़ से खत्म करने वाली कोई दवा अभी तक नही बनी है, लेकिन सही समय पर पहचान होने से बच्चे की जिंदगी काफी आसान बनाई जा सकती है:
  2. फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज से बच्चे के हाथ-पैरो की जकड़न कम की जा सकती है. 
  3. स्पीच थेरेपी से बोलने और निगलने में होने वाली दिक्कत को सुधारा जाता है.
  4. जरूरत पड़ने पर सपोर्टिव बेल्ट, वॉकर या हल्की सर्जरी की मदद ली जाती है ताकि बच्चा अपने पैरो पर खड़ा हो सके.
  5. जितना जल्दी इलाज और सही देखभाल शुरू होगी, बच्चा उतना ही बेहतर और आत्मनिर्भर जीवन जी सकेगा.

ऑनस्क्रीन पिता ब्रायन क्रैंस्टन हुए भावुक

शो में उनके पिता का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा कि वे अपने प्यारे ऑनस्क्रीन बेटे के जाने से बहुत दुखी हैं. क्रैंस्टन ने याद करते हुए लिखा कि जब मिट्टी सिर्फ 14 साल के थे, तब वे उनसे मिले थे. उन्होंने कभी अपनी बीमारी का कोई बहाना नही बनाया और हमेशा पूरे जोश के साथ शूटिंग की. देखते ही देखते वो एक बेहतरीन कलाकार बन गए थे.

अन्य प्रोजेक्ट्स और सामाजिक काम

'ब्रेकिंग बैड' के अलावा मिट्टी ने 'स्विच्ड एट बर्थ' और 'गार्डियंस ऑफ जस्टिस' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था. एक्टिंग के साथ-साथ वे कुछ इंडिपेंडेंट फिल्मों के प्रोड्यूसर भी रहे और बच्चों के अस्पतालों व विकलांगता सहायता संगठनो से जुड़कर समाज सेवा में हमेशा आगे रहे. 34 साल की कम उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना वाकई बेहद दुखद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, RJ Mitte, Rj Mitte Breaking Bad, RJ Mitte Dies, RJ Mitte Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com