विज्ञापन

घुटनों के दर्द से परेशान? ‘नी मूवमेंट’ योग से मिल सकता है आराम

विश्व योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय ने ‘हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत ‘नी मूवमेंट’ योग को बढ़ावा दिया है. यह आसान योग अभ्यास घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाकर दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है.

घुटनों के दर्द से परेशान? ‘नी मूवमेंट’ योग से मिल सकता है आराम
घुटनों-कूल्हों का दर्द करेगा दूर, ट्राय करें आयुष मंत्रालय का ‘नी मूवमेंट’ योग
NDTV

विश्व योग दिवस 2026 अब बस 8 दिन दूर है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस बार के योग दिवस का मुख्य विषय ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग' रखा है. मंत्रालय का कहना है कि स्वस्थ मन और शरीर किसी भी उम्र में बेहतर जीवन जीने का आधार बनाते हैं. इसी क्रम में मंत्रालय ने ‘नी मूवमेंट' योग अभ्यास के बारे में जानकारी दी है, जो घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी है.

क्यों जरूरी है घुटनों और कूल्हों की देखभाल?

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों का दर्द, कूल्हों में अकड़न और शरीर के निचले हिस्से की कमजोरी आम समस्या बन गई है. लंबे समय तक बैठे रहने वाली जीवनशैली ने इन परेशानियों को और बढ़ा दिया है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, ‘नी मूवमेंट' (समस्थिति) एक आसान योग व्यायाम है जो घुटनों और कूल्हे के जोड़ों को मजबूत बनाता है, इससे संतुलन बेहतर होता है और रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे चलना, बैठना, खड़े होना और सीढ़ियां चढ़ना आसान हो जाते हैं.

'नी मूवमेंट' के फायदे क्या हैं?

नी मूवमेंट का अभ्यास जोड़ों की लचीलापन बढ़ाता है, मांसपेशियों को सक्रिय करता है और जोड़ों में प्राकृतिक चिकनाई बनाए रखता है. नियमित अभ्यास से घुटनों का दर्द कम होता है, अकड़न दूर होती है और चोट का खतरा घटता है. यह व्यायाम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम शारीरिक गतिविधि करते हैं या लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं.

घर पर आसानी से करें अभ्यास

विशेषज्ञों का कहना है कि घुटनों में दर्द और अस्थिरता अक्सर जोड़ों के कम उपयोग या कमजोरी के संकेत होते हैं. 'नी मूवमेंट' जैसे आसान अभ्यास इन समस्याओं का प्राकृतिक समाधान है. यह व्यायाम बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से किया जा सकता है. उचित तरीके से करने पर धीरे-धीरे जोड़ों की गति बढ़ती है और शरीर मजबूत होता है.

अभ्यास करते समय रखें ध्यान

इस अभ्यास को धीरे-धीरे शुरू करें. अगर किसी को तेज दर्द हो तो योग एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें. बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से किया जाने वाला यह व्यायाम शरीर की मुद्रा को सुधारता और संतुलन बढ़ाता है.

इसे भी पढ़ें: क्या आपने खाई है जंगल जलेबी? इम्यूनिटी बढ़ाने वाला ये देसी फल है सेहत का खजाना

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
एसोसिएट एडिटर
अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Knee Movement Exercise, Yoga Benefits, Knee Pain Yoga Asanas, Ek Yoga Roj, International Yoga Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com