दिल से जुड़े दिलचस्प बातें | Interesting Facts Related To Heart
- दिल है बड़ा दिलचस्प, क्या आप जानते हैं ये बातें?
- आपको बताते हैं दिल से जुड़े कुछ और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स.
- खून सप्लाई करने का जिम्मा भी दिल ही संभालता है.
Interesting Facts: दिल धड़कने लगा, दिल की धड़कन थम गई- ऐसी न जाने कितनी बाते हैं, जो दिल के बारे में कही जाती हैं. और एक दिल है, जो इंसान की एक-एक सांस का हिसाब लेकर बैठा है. जो जरा इधर-उधर हुई तो जिंदगी भी हाथ से निकलने लगती है. दिल से इमोशन्स की तरह पूरे शरीर की नसें भी जुड़ती हैं, जिन्हें खून सप्लाई करने का जिम्मा भी दिल ही संभालता है. इस नाते सर्कुलेटरी सिस्टम का भी दिल अहम हिस्सा होता है. सेहतमंद रहने के लिए और लंबी जिंदगी जीने के लिए दिल का हेल्दी होना बहुत जरूरी है. दिल जितना ज्यादा इंपोर्टेंट है उतना ही ज्यादा दिलचस्प भी. आपको बताते हैं दिल से जुड़े कुछ और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स. दिल है बड़ा दिलचस्प, क्या आप जानते हैं ये बातें?
दिल से जुड़े दिलचस्प बातें | Interesting Facts Related To Heart
- किसी भी व्यक्ति के दिल का साइज लगभग उसके हाथ की मुट्ठी के बराबर होता है.
- आपका दिल एक दिन में 115,000 बार धड़कता है.
- हर रोज आपका दिल तकरीबन 2,000 गैलन खून पंप करता है.
- दिल की धड़कनों को एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम कंट्रोल करता है, जिसे कार्डियक कंडक्शन सिस्टम भी कहते हैं.
- शरीर से अलग होने के बाद भी दिल का धड़कना जारी रह सकता है.
- पहली ओपन हार्ट सर्जरी दुनिया में साल 1893 में हुई थी, जो कार्डियोलॉजिस्ट डेनियल हेल विलियम्स ने की थी. विलियम्स अमेरिका के चंद ब्लैक कार्डियोलॉजिस्ट में से एक थे.
- शरीर में इंप्लांट होने लायक पेसमेकर पहली बार साल 1958 में लगा था. ये पेसमेकर लगवाने वाले Arne Larsson उस सर्जन से ज्यादा जिए, जिसने उन्हें पेसमेकर लगाया था.
- सबसे कम उम्र में हार्ट सर्जरी करवाने वाले की उम्र महज एक मिनट की थी. उस बच्ची को ऐसी बीमारी थी जिसकी वजह से अधिकांश बेबीज जी नहीं पाती हैं.
- हृदय रोग से जुड़ा सबसे पहला केस 3,500 साल पहले एक इजिप्शियन ममी में मिला था.
- फेयरी फ्लाई नाम की वास्प का दिल दुनिया में सबसे छोटा होता है.
- किसी भी मैमल यानी कि स्तनधारी जीव में सबसे बड़ा दिल व्हेल का होता है.
- एक सामान्य इंसानी दिल का वजन 1 पाउंड होता है. जबकि पुरुषों का दिल महिलाओं के दिल से 2 आउंस ज्यादा भारी हो सकता है.
- महिलाओं का दिल, पुरुषों के दिल की तुलना में थोड़ा सा तेज धड़कता है.
- हार्ट वॉल्व के खुलने और बंद होने से धड़कने की आवाज आती है.
Overnight Hair Growth Hack! Stop hair fall, Regrow Thinning Hair (Hindi) | बालों का झड़ना कैसे रोकें | Watch Video
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Interesting Facts About Heart, Human Heart