विज्ञापन

ना डियो ना परफ्यूम, इन 4 चीजों से कम होगा पसीना नहीं आएगी बदबू, सस्ते में हो जाएगा काम

How to Stop Sweating Odor: गर्मियों में आने वाली पसीने की बदबू ने आपको भी परेशान कर दिया है और महंगे से महंगा डियो इसको रोक नहीं पा रहा है तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आपकी ये समस्या आसानी से खत्म हो जाएगी.

ना डियो ना परफ्यूम, इन 4 चीजों से कम होगा पसीना नहीं आएगी बदबू, सस्ते में हो जाएगा काम
How to Stop Sweating Odor: पसीने की बदबू कैसे कम करें.

How to Stop Sweating Odor: गर्मियों का मौसम आ गया और इसी के साथ एक परेशानी जो कई लोगों के सामने आती है वो है पसीना. हालांकि पसीना गर्मियों में भी निकलता है और स्मैल भी करता है लेकिन गर्मियों की तुलना में ये कम होता है. वहीं कुछ लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आने के साथ ही पसीने से बहुत तेज गंध भी आती है. कई बार पसीने की दुर्गंध लोगों के सामने आपको शर्मिंदा भी महसूस करा देती है. इससे बचने के लिए लोग महंगे डियो और परफ्यून पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन ये सब भी पसीने को कुछ देर के लिए ही कंट्रोल कर पाते हैं और ये फेल हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पाउडर के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप ना सिर्फ आने वाले पसीने को कम कर पाएंगे, साथ ही इससे आने वाली बदबू भी कम हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं वो रेमेडि जो पसीने की समस्या के लिए रामबाण साबित हो सकती है. 

पसीने के बदबू कम कम करने और रोकने के घरेलू उपाय ( Home Remedies for Sweat Odour)

Latest and Breaking News on NDTV

इस पसीने को रोकने के लिए आपको अब रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही इस समस्या के लिए पाउडर बनाकर तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसको बनाने का तरीका.

  • मुल्तानी मिट्टी
  • अरारोट
  • सौंफ पाउडर
  • रोज पाउडर 

ये भी पढ़ें: पसीने की दुर्गंध से लगा सकते हैं इन बीमारियों का पता, डियो लगाने की बजाय चेक कर लें

आपको इस सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लेना है और एक पाउडर बनाकर तैयार कर लेना है. अब इस पाउडर को अंडर ऑर्म्स पर डैप कर के लगा लीजिए. ये पाउडर सना सिर्फ पसीने की बदबू को कम करने में मदद करेगा. बल्कि पसीने को अच्छे से अब्जॉर्ब भी करेगा. आपको इसका इस्तेमाल करने के बाद कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आएगा. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pasine Ki Badbu Kaise Dur Kare, Alum Remove Sweat Smel, How To Use Fitkari For Sweat Smell, How To Stop Smelling Like Sweat All The Time, Alum For Sweat Odor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com