Dry Fruits For Weight Gain: बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण कई लोग कमजोरी और दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं. कई लोगों का कोशिशों के बावजूद भी वजन नहीं बढ़ रहा है. ऐसे में तेजी से वजन बढ़ाने के लिए क्या करें? अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं और ताकतवर शरीर पाना चाहते हैं, तो आपकी डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ड्राई फ्रूट्स पोषण से भरपूर होते हैं और तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. यहां हम आपको तीन ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं जो वजन बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं.
वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स | Eat These 3 Dry Fruits To Gain Weight
1. काजू (Cashews)
काजू न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन पाया जाता है. काजू में मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और मसल्स बिल्डिंग में मदद करते हैं. रोजाना 10-15 काजू का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. इसे दूध के साथ लेना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: किशमिश को दूध में भिगोकर नहीं, बल्कि इस तरीके से खाना किसी वरदान से कम नहीं, ये 6 लोग तो जरूर करें सेवन
2. बादाम (Almonds)
बादाम प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है. यह आपके शरीर की मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. वजन बढ़ाने के लिए रोजाना 8-10 बादाम भिगोकर खाना बेहद लाभकारी होता है. आप इसे स्मूदी या मिल्कशेक में डालकर भी ले सकते हैं.
3. किशमिश (Raisins)
किशमिश में नेचुरल शुगर और कैलोरी की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है. यह पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान करता है. रोजाना 30-40 ग्राम किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करें. इसे रातभर भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्वों का असर और बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या मूंगफली खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए? जानें और किन चीजों की होती है मनाही
वजन बढ़ाने के लिए टिप्स | Tips For Gaining Weight
- ड्राई फ्रूट्स के साथ दूध या दही का सेवन करें.
- रेगुलर एक्सरसाइज और योग करें, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनें.
- दिन में छोटे-छोटे अंतराल पर पोषण से भरपूर डाइट लें.
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें.
ड्राई फ्रूट्स का सेवन न केवल आपके शरीर को ताकतवर बनाता है, बल्कि यह कमजोरी को भी दूर करता है. काजू, बादाम और किशमिश जैसे सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल करें और जल्द ही अपने शरीर में बदलाव महसूस करें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं