वजन कम करने के लिए लोग जिम से लेकर डाइट और भी बहुत कुछ ट्राई करते हैं. वेट लॉस करने के लिए लोग सर्जरी तक का रास्ता चुन लेते हैं, जो कई बार आपकी सेहत पर नाकारात्मक प्रभाव डालता है. ऐसे में आप नेचुरल तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो चाय आपकी मदद कर सकती है. जी, हां नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार होने वाली चाय कैलोरी बर्न करने और फैट को गलाने में मददगार होती है. आइए ऐसी चार अलग-अलग तरीकों की चाय के बारे में जानते हैं, जो वेटलॉस में मददगार हैं.
ग्रीन टी
ग्रीन टी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए काफी कॉमन है. ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो पेट की चर्बी को कम करता है. फैट को गलाने में ये मददगार है. आप सुबह शाम दो वक्त ग्रीन टी पी सकते हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय में एंटीऑक्सिडेंट्स और भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कम करने में कारगर हैं. पुदीने की चाय में कैलोरी भी कम होती है और इसके सेवन से भूख भी नहीं लगती. इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है और यह चाय तनाव, सिर दर्द और साइनस को भी कम कर सकती है.
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय एनर्जी से भरपूर होने के साथ ही भूख को भी शांत करती है. दालचीनी मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है. एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करती है जो आपको डी-ब्लोटिंग और आपके ओवरऑल स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है.
लैवेंडर चाय
बालों को मजबूत बनाने के साथ ही लैवेंडर टी आपके वजन को घटाने में भी मददगार साबित हो सकती है. इस चाय को पीने से नींद अच्छी आती है, नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. पर्याप्त और अच्छी नींद लेना एक हेल्दी वेटलॉस प्लान का हिस्सा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं