- र्मी में आंखों की देखभाल नहीं करते हैं तो ड्राई आई की समस्या हो सकती है.
- क्योंकि आंखों में आंसू फिल्म तेजी से वाष्पित हो सकती है.
- यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं.
Summer Eye Care Tips: गर्मियों में आंखों की एलर्जी, इंफेक्शन जैसे ड्राई आई (Dry Eye) और आंखों में रेडनेस (Eye Redness) हो जाती है. अगर समय पर उपाय नहीं किए गए तो ये आंख समस्याएं और बिगड़ सकती है. अगर आप चिलचिलाती धूप और गर्मी में आंखों की देखभाल नहीं करते हैं तो सूखी आंखों (Dry Eyes) की समस्या हो सकती है, क्योंकि आंखों में आंसू फिल्म तेजी से वाष्पित हो सकती है. अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आंखों में सूजन का अनुभव हो सकता है. तो गर्मियों में अपनी आंखों को कैसे हेल्दी रखें? किन उपायों को अपनाकर आप आई प्रोब्लम्स से बच सकते हैं. यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं जो आपके काम आ सकते हैं.
गर्मियों में आंखों की प्रोब्लम्स से बचने के टिप्स | Tips To Avoid Eye Problems In Summer
1) धूप का चश्मा
जब भी आप धूप में हों तो ध्यान रखें कि आप धूप का चश्मा पहनें जो आपको यूवी प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं. अगर आपके शेड्स 100% यूवी प्रोटेक्शन नहीं दे रहे हैं तो वे आपकी आंखों को फायदा पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भले ही आपके कॉन्टैक्ट लेंस में यूवी प्रोटेक्शन हो, फिर भी धूप का चश्मा पहनने की सिफारिश की जाती है क्योंकि वे आंखों के आसपास के एरिया को कवर करके रखते हैं. यूवी किरणों से सुरक्षा के लिए ऐसे चश्मे तलाशे जो रैपराउंड फ्रेम वाले हों.
5 अद्भुत फूड्स जो चिंता और तनाव से दिलाते हैं तुरंत राहत, ब्रेन पावर भी होती है स्ट्रॉन्ग
2) हाइड्रेशन बनाए रखें
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन होने की संभावना ज्यादा होती है. यह शरीर की आंसू पैदा करने की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे ड्राई आई की समस्या हो सकती हैं, इसलिए खूब पानी पीकर हाइड्रेटेड रहना जरूरी है.

Photo Credit: iStock
3) दिन के समय बाहर जाने से बचें
दोपहर के दौरान घर के अंदर रहने की कोशिश करें, क्योंकि उस समय यूवी किरणें अपने चरम पर होती है. अगर आपको बाहर जाने की जरूरत है तो पोलराइज्ड लेंस पहनें जो चकाचौंध को कम करते हैं.
4) सनस्क्रीन लोशन
सनस्क्रीन लोशन से बचें क्योंकि इससे जलन हो सकती है. गर्मी के मौसम में आंखों की सही देखभाल जरूरी है. अगर आपको किसी कारण से जलन महसूस होती है तो अपनी आंखों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
5) आई ड्रोप
गर्म के मौसम के अगर आपकी आंखें ड्राई हैं तो लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप बहुत काम आ सकता है. ये बूंदें कम प्रयास के साथ लंबे समय तक चलने वाली हाइड्रेशन प्रदान करती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं