Split Nail: महिलाएं हाथों की सुदंरता बढ़ाने के लिए अक्सर बड़े नाखून रखती हैं. लेकिन कई बार उनके नाखून बार-बार टूटने लगते हैं. नाखून टूटने के कई कारण हो सकते हैं. सबसे पहले तो आपको अपने नाखूनों के टूटने की वजह का पता लगाना होगा ताकि आप उसे कम कर सकें. आपको बता दें कि कई बार कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भी नाखून टूट सकते हैं, नाखून टूटने के पीछे गलत खानपान, इन्फेक्शन, कैल्शियम-आयरन-प्रोटीन की कमी आदि कारण हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों टूटते हैं नाखून और कैसे करें बचाव.
नाखून टूटने के कारण- (Nakhun Tutne Ke Karan)
1. पोषण की कमी-
बायोटिन, विटामिन ई, कैल्शियम और आयरन की कमी से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसलिए नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए पोषण से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- एड़ियों के दर्द ने कर रखा है परेशान तो अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय

2. पानी में रहना-
कई बार बहुत अधिक समय तक पानी में रहने के चलते भी हमारे नाखून टूटने लगते हैं. हाथ धोना या बर्तन धोना भी नाखूनों को कमजोर कर सकता है. इसलिए अपने नाखूनों को ज्यादा देर पानी में रहने से बचाएं.
3. मौसम-
ठंडा और शुष्क मौसम नाखूनों को सूखा और कमजोर बना सकता है. कई बार मौसम की वजह से भी हमारे नाखून टूट सकते हैं.
4. स्वास्थ्य समस्याएं-
कुछ स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे थायरॉइड, एनीमिया या स्किन की समस्याओं के चलते भी नाखून कमजोर हो सकते हैं.
5. नाखून चबाना-
कुछ लोगों में नाखून चबाने की बुरी आदतें होती हैं. नाखूनों को बार-बार काटना या चबाना भी नाखून टूटने की वजह हो सकता है.
6. पानी की कमी-
शरीर में पानी की कमी होने से नाखून सूखे और कमजोर होने लगते हैं जिसके चलते नाखून टूट सकते हैं. इसलिए नाखूनों को टूटने से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं.
क्या है Gut Health, पाचन को कैसे बनाएं मजबूत, क्यों जरूरी हैं Probiotics| Tips to Improve Gut Health
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं